Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: दुर्गूकोंदल-सम्बलपुर मार्ग पर भारी वाहनों की आवजही से बढ़ा हादसों का खतरा*

 *दुर्गूकोंदल-सम्बलपुर मार्ग पर भारी वाहनों की आवजही से बढ़ा हादसों का खतरा*



दुर्गूकोंदल, । दुर्गूकोंदल से संबलपुर होते हुए भानुप्रतापपुर तक जाने वाले मार्ग पर इन दिनों भारी वाहनों का निरंतर आवागमन ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। सिंगल रोड होने के कारण बड़ी गाड़ियों की लगातार आवाजाही से आए दिन दुर्घटनाएँ हो रही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर इस मार्ग पर भारी वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि संकरी सड़क पर बड़े-बड़े ट्रक और मालवाहक वाहनों की तेज रफ्तार से चलने के कारण कई बार छोटे वाहन और पैदल राहगीर दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की चौड़ाई कम होने के बावजूद बड़े वाहनों को गुजरने वाली वाहनों से, जिससे आमजन का आवागमन असुरक्षित हो गया है।ग्रामीणों ने यह भी बताया कि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए भंडारडिगी में कुछ समय पहले बेरिकेट लगाए गए थे, ताकि भारी वाहन इस मार्ग से न गुजर सकें। लेकिन भारी वाहनों के दबाव के चलते ये बेरिकेट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। परिणामस्वरूप ट्रकों और अन्य बड़े वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है और दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है।इस समस्या को लेकर पूर्व सरपंच धनेश नरेटी, ग्राम पटेल गायता, एवं अशोक सोरी, वेद गावड़े, खमेश नरेटी, नंदू कुलदीप सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि यदि प्रशासन ने तुरंत ठोस कदम नहीं उठाए तो किसी भी समय बड़ी जनहानि हो सकती है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर स्कूल जाने वाले बच्चे, दुपहिया वाहन चालक और स्थानीय व्यापारी सबसे ज्यादा खतरे में रहते हैं।ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन को तत्काल प्रतिबंधित किया जाए और वैकल्पिक मार्ग से ही उनके संचालन की व्यवस्था की जाए। साथ ही क्षतिग्रस्त बेरिकेट को शीघ्र मरम्मत कर पुनः स्थापित किया जाए, ताकि सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।लोगों का कहना है कि यदि उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। फिलहाल प्रशासन की ओर से किसी ठोस कार्रवाई का आश्वासन नहीं मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है।

Post a Comment

0 Comments