*विद्युत दर वृद्धि के विरोध में शिवसेना का आंदोलन, ग्राम तुड़गे में बिजली बिल जलाकर जताया आक्रोश*
दुर्गकोदल।प्रदेश में महंगाई की मार झेल रही जनता अब बिजली दरों में हुई बेतहाशा वृद्धि से परेशान है। इसी कड़ी में शिवसेना द्वारा गांव-गांव जाकर ग्रामीणों की समस्याओं को जानने एवं उनके समाधान हेतु संघर्ष किया जा रहा है।इसी क्रम में शिवसेना प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्रा ग्राम तुड़गे पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों से भेंटकर उनकी परेशानियों को सुना। ग्रामीणों ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा लगातार बिजली दरों में की जा रही वृद्धि से आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है।शिवसेना नेताओं ने आरोप लगाया कि विष्णु देव सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। एक ओर महंगाई से पहले ही आम आदमी का जीवन कठिन हो गया है, वहीं दूसरी ओर बिजली दर वृद्धि ने जनता की कमर तोड़ दी है।जनता की आवाज को मुखर करते हुए शिवसेना कार्यकर्ताओं ने ग्राम तुड़गे में बिजली बिल जलाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर शिवसेना प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्रा ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि तत्काल विद्युत दर वृद्धि वापस नहीं ली गई तो जनता सड़कों पर उतरकर सरकार को करारा जवाब देने के लिए तैयार खड़ी है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शिवसेना ने स्पष्ट किया कि वह जनता के हक की लड़ाई लड़ने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी।
-

0 Comments