*सात वर्षीय आशिक सिंघल की कथक प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया*
*चक्रधर समारोह 2025 के आठवें दिन भैया मैं नहीं माखन खायो पर दी रोचक प्रस्तुति
गरियाबंद --देवभोग के प्रतिष्ठित व्यवसायी स्व. राजेश अग्रवाल की पोती आशिका सिंघल ने बीते 03 सितम्बर को चक्रधर समारोह 2025के समारोह में कथक नृत्य पेश किया।केवल सात वर्ष के उम्र में ही आशिका ने अपनी सधी हुयी ताल और भावपूर्ण अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया।आशिका ने श्री कृष्ण लीला आधारित "मैया मैं नहीं माखन खायो" गीत पर कथक नृत्य प्रस्तुत कर मंच की गरिमा बढ़ाई है उनकी लय ताल और भावाभिव्यक्ति ने दर्शकों मंत्रमुग्ध कर दिया।
*बाल समय से ही कथक नृत्य की कर रही साधना*
आशिका के पिता अमित सिंघल रायपुर के व्यवसायी है और संघ प्रशिक्षित भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी है।अमित ने बताया उनकी बेटी आशिका बीते चार वर्षों से अर्थात बाल्यकाल से कथक की साधना कर रही है बीते इन चार वर्षों में आशिका ने विद्यालय सहित विभिन्न प्रतियोगिताओ में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कई उपलब्धियां हासिल की है।
*परिजनों में हर्ष दी शुभकामनाएं*
वहीं आशिका के कथक नृत्य में मिल रहे ख्याति से सिंघल परिवार के नरेश अग्रवाल विनोद अग्रवाल, अनिल अग्रवाल,आशिष अमन, दयानंद,रामानंद सहित सिंघल परिवार के सदस्यों ने हर्ष जताया है वहीं देवभोग की बेटी होने से नगर वासियों ने भी शुभकामनाएं दी हैं।
0 Comments