धार्मिक आस्था के केंद्र मां महिषासुर मर्दिनी देवी मंदिर चैतुरगढ़ नवरात्र पर्व मनाने के लिए तैयारी*
चैतुरगढ मे प्रज्वलित होंगे सैकड़ों आस्था के दीप*
नवरात्रपर्व क्षेत्र में 22 सितंबर से 2 अक्तूबर तक मनाया जाएगा.
कोरबा पाली शशि मोहन
विकासखंड पाली मुख्यालय एवं आसपास के सभी देवी मंदिरों और देव स्थलों में शारदीय नवरात्र पर्व और दुर्गा उत्सव, दशहरा पर्व धूमधाम और भक्ति भाव से मनाने के लिए जोर-शोर से तैयारी की जा रही है. य़ह
धार्मिक आस्था के केंद्र मां महिषासुर मर्दिनी देवी मंदिर चैतुरगढ़ में हजारों मनोकामना के ज्योति कलश प्रज्वलित किए जाते हैं.और नवरात्रि के नौ दिनों तक महोत्सव जैसा माहौल होता है.य़ह स्थल प्रदेश के माता के प्रमुख शक्ति स्थलों में से एक माना जाता है.इस आस्था के केंद्र में धार्मिक एवं जनकल्याण ट्रस्ट नवरात्रि पर्व की तैयारी देखरेख और व्यवस्था में जुटा हुआ है. यहां घृत ₹2500 तेल ₹700 और जवारा 200 रुपए निर्धारित किया गया है. धार्मिक एवं पर्यटन स्थल होने के कारण वर्ष भर श्रद्धालु और पर्यटक यहां आते हैं यही कारण है कि देश ही नहीं जिले ही नहीं वरन् पूरे प्रदेश से माता के भक्त अपनी मनोकामना को लेकर माता के द्वारा पहुंचते हैं जो मनोकामना ज्योति कलश के रूप में प्रकट होता है यहां इस पर्व पर 3000 से अधिक मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित होने का अनुमान है.पूजा हवन यज्ञ के लिए यज्ञशाला को सजाया संवारा जा रहा है. वही 9 दिन तक भंडारा में महाप्रसाद का वितरण माता के भक्तों श्रद्धालुओं की ओर से करने की तैयारी है
नगर पंचायत पाली में आदिशक्ति सती दाई मंदिर, ग्राम देवी महामाया देवालय, माँ कालीका मंदिर, ठाकुर देव स्थल पटेलपारा, बड़ा देव शक्तिपीठ स्थल,जलाराम मन्दिर में दुर्गा मंदिर में क्वार नवरात्र पर्व और चैत्र नवरात्र पर्व श्रद्धा भक्ति भाव के साथ प्रतिवर्ष मनाया जाता है. इस पक्ष की नवरात्रि का पर्व मनाने के लिए मंदिर समितियों द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है. निर्धारित स्थलों पर घृत, तेल और जवारा ज्योति कलशो का पंजीयन हो रहा है. मंदिर और मंदिर परिसर की साफ सफाई, रंग रोगन का कार्य चल रहा है. कलश भवन मनोकामना ज्योति कलशो के लिए तैयार किए जा रहे हैं. नवरात्रि के नौ दिनों में माता की विभिन्न रूपों की पूजा अर्चना के लिए कार्यक्रम तैयार किया जा रहा हैं. सुबह शाम आरती, मनोकामना ज्योति कलशो, भजन कीर्तन, माता सेवा,जागरण आदि की विभिन्न कार्यक्रमों के लिए तैयारियां अंतिम चरण में है.इसके अलावा पाली के आसपास के देवी मंदिरों देवी स्थलों में भी नवरात्रि का पर्व मनाने ग्रामीण एकजुट होकर तैयारी में जुटे हुए हैं. पाली के निकट आदि वनदेवी चेपा रानी, सकरिया पाठ मुनगाडीह, वामन पाठ पड़रापतरा, दुर्गा मंदिर पोड़ी, महामाया काली मंदिर लाफा, चैतमा, नुनेरा, बांदाखार, रंगोले, परसदा, कोसगई देवी सीस सहित लगभग सभी गांव में नवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा. आस्था के दीप प्रज्वलित होंगे. साथ ही जवारा बोये जाएंगे. नौ दिनों तक माता की सेवा में ग्रामीण तन मन धन से जुड़ जाएंगे.

0 Comments