Ticker

6/recent/ticker-posts

*असम विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत पर मंत्री तोखन साहू का हुआ सम्मान, बेलगहना क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन*


 Cgvtv संवाददाता की रिपोर्ट....

बेलगहना.... बिलासपुर/बेलगहना...भाजपा युवा नेता प्रभात कुमार पाण्डेय,नेटू यादव कोंचरा जनपद सदस्य प्रतिनिधि एवं कोंचरा सरपंच सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री तोखन साहू से सौजन्य मुलाकात कर उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान असम में विधानसभा प्रभारी के रूप में मिली बड़ी सफलता को लेकर मंत्री को पुष्पहार पहनाकर बधाई दी गई। उल्लेखनीय है कि असम में मंत्री तोखन साहू को 9 विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसमें भाजपा ने 8 सीटों पर जीत दर्ज कर संगठन को बड़ी सफलता दिलाई। मुलाकात के दौरान नेटू यादव व अखिल भारतीय किसान संघ अध्यक्ष व भाजपा नेता बेलगहना प्रभात कुमार पाण्डेय ने बेलगहना क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को मंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा। उन्होंने क्षेत्र में सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं से मंत्री को अवगत कराते हुए जल्द समाधान की मांग की। मंत्री ने सभी समस्याओं पर गंभीरता से कार्य करने का आश्वासन दिया। 


          भाजपा युवा नेता प्रभात कुमार पाण्डेय ने कहा कि “तोखन साहू जैसे अनुभवी और जमीनी नेता के नेतृत्व में भाजपा लगातार मजबूत हो रही है। असम में मिली सफलता कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की ताकत का परिणाम है। हमने बेलगहना क्षेत्र की जनसमस्याओं को मंत्री जी के समक्ष रखा है, जिस पर उन्होंने सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया है।” इस अवसर पर भाजपा के कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments