Ticker

6/recent/ticker-posts

DURGKONDAL: सुशासन तिहार में जीरापानक बना राहत का सहारा, सैकड़ों ग्रामीणों को मिली गर्मी से निजात

 सुशासन तिहार में जीरापानक बना राहत का सहारा, सैकड़ों ग्रामीणों को मिली गर्मी से निजात  


आयुर्वेद औषधालय कोदापाखा की पहल, लू-उमस से बचाने के लिए बांटा आयुर्वेदिक पेय  


दुर्गूकोंदल। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच कोदापाखा क्लस्टर में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में आयुर्वेदिक जीरापानक ग्रामीणों के लिए राहत का सहारा बना।शासकीय आयुर्वेद औषधालय कोदापाखा ने जनसमस्या निवारण शिविर में सैकड़ों लोगों को जीरापानक पिलाकर गर्मी से राहत दी।आयुर्वेद औषधालय के कर्मचारियों ने जीरा पाउडर, अमचूर, काला नमक, हींग, अदरक, पुदीना, नींबू, शक्कर और सौंफ के विशेष मिश्रण से जीरापानक तैयार किया। आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार यह पारंपरिक पेय पाचन तंत्र मजबूत करता है, गैस-एसिडिटी घटाता है और शरीर में पानी की कमी दूर कर लू से बचाता है। गर्मी में यह पेट को ठंडा रखने के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है। कोदापाखा क्लस्टर के तहत ग्राम पंचायत कोदापाखा, बांगाचार, पाऊरखेड़ा, सुखई और मेड़ों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शिविर में पहुंचे।अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों ने जीरापानक पीकर गर्मी से राहत महसूस की। लोगों ने कहा कि भीषण गर्मी में ऐसे स्वास्थ्यवर्धक पेय का वितरण बहुत उपयोगी है।जीरापानक तैयार करने और वितरण में शासकीय आयुर्वेद औषधालय कोदापाखा के कर्मचारी सीमा कावड़े, सविता, शिवप्रसाद बघेल और जगदीश ने सक्रिय सहयोग दिया।विभाग की इस पहल से न सिर्फ ग्रामीणों को तत्काल राहत मिली, बल्कि आयुर्वेदिक स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ी।

Post a Comment

0 Comments