Ticker

6/recent/ticker-posts

Rajnandgaon: यातायात पुलिस द्वारा दुर्घटना से बचाव हेतु पदयात्रियों के पीछे बैग में रेडियम लगाया जा रहा है

 यातायात पुलिस द्वारा दुर्घटना से बचाव हेतु पदयात्रियों के पीछे बैग में रेडियम लगाया जा रहा है





दिनांक 22.09.2025 से 01.10.2025 तक क्वांर नवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है। जिस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मॉ बम्लेश्वरी दर्शन हेतु डोंगरगढ़ पहुॅच रहे है। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में पदयात्रियों की दुर्घटनाओं से बचाव हेतु पदयात्री मार्ग में ड्यूटी पर तैनात पुलिस द्वारा पदयात्रियों के पीछे बैग में रेडियम लगाया जा रहा है, जो वाहनों की रोशनी पड़ते ही चमकते है एवं पदयात्री को आसानी से देखा जा सकता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका कम होती है। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग में श्रद्धालु पदयात्रियों के लिए अंजोरा बायपास से रामदरबार तक दाहिने ओर नागपुर-रायपुर मार्ग पदयात्रियों के लिए आरक्षित है, जिसे पुरे मार्ग में लगे पुलिस बल द्वारा सुरक्षित एवं सुगमतापूर्वक चलाया जा रहा है। वन-वे कर सभी हल्के एवं भारी वाहनों को बायी ओर रायपुर-नागपुर पर चलाया जा रहा है।

यातायात पुलिस की आमजन से अपील है कि नवरात्रि पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पदयात्रा कर रहे है। अतः अपने वाहन तेज गति से न चलाएं, यातायात नियमों का पालन करें। दुर्घटनाओं से बचे।

अनिल सिन्हा रिपोर्टर छत्तीसगढ़ विज़न टी वी

Post a Comment

0 Comments