Ticker

6/recent/ticker-posts

Rajnandgaon: थाना बोरतलाव पुलिस द्वारा क्षेत्र में लोगो को चाकू दिखाकर डराने वाले आरोपी को भेजा गया जेल

 थाना बोरतलाव पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही 

दिनांक 19/08/2025

थाना बोरतलाव पुलिस द्वारा क्षेत्र में लोगो को चाकू दिखाकर डराने वाले आरोपी को भेजा गया जेल 



 पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग जिला राजनांदगांव मार्ग दर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी आशीष कुंजाम के  दिशा निर्देश में थाना बोरतलाव में दिनांक 19.09.25 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि  रेल्वे स्टेशन रोड व रानी अवंतीबाई प्रवेश द्वार ग्राम बोरतलाव में कुछ लोग चाकू दिखाकर डरा -धमका रहे है, कि सूचना तस्दीक पर थाना से पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंच कर घेरा बंदी किया गया आरोपियो  का नाम पता पूछने पर  आरोपीगण (1) लीलाराम सोनकर पिता स्व0 विशाल सोनकर उम्र 35 साल निवासी रायपुर भाठागांव वार्ड नंबर 63, थाना पुरानी बस्ती रायपुर, (2)  धीरज फुन्डे पिता भूषण फुन्डे उम्र 35 साल साकिन कालामाटी वार्ड  नंबर 03, थाना आमगांव, जिला गोदिया महाराष्ट्र (3) तेजराम उर्फ तेजस पिता जगदीश आडे उम्र 30 साल साकिन कोण्डा कोसरा वार्ड  नंबर 03, सुभाष वार्ड थाना अडयाल , जिला भंडारा महाराष्ट्र, (4)  जयराम उर्फ मनीष पिता स्व0 धर्मराज सेवईवार जाति कलार उम्र 46 साल निवासी  बलमाटोला रायपुर रतनारा  थाना दवनेवाडा जिला गोंदिया महाराष्ट्र का रहने वाला बताया, जिसके उनके कब्जे से धारदार हथियार बरामद किया गया सरहदी थानों से जानकारी प्राप्त करने पर जानकारी मिली कि आरोपी तेजराम के विरुद्ध एक हत्या और नौ चोरी,लूट,डकैती के मामले पंजीबद्ध है जो जिला भंडारा से जिला बदर है इसी तरह धीरज का भी 6 मामले चोरी लूट डकैती के पंजीबद्ध है अन्य दो के भी चोरी लूट के अपराध पंजीबद्ध है सभी की पहचान जेल में हुई थी जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देते बरामद कर

विरूद्ध अपराध क्रमांक 49/25, 50/25, धारा 25, 27 आर्म्स  एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया गया ।  उक्त आरोपीयो का माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।

अनिल सिन्हा रिपोर्टर छत्तीसगढ़ विज़न टी वी

Post a Comment

0 Comments