Ticker

6/recent/ticker-posts

Balod: भाजपा प्रवक्ता के भड़काऊ बयान पर कांग्रेस आक्रोशित, थाने में दी लिखित शिकायत

 लोकेशन दल्ली राजहरा

 संजय कुमार                                


भाजपा प्रवक्ता के भड़काऊ बयान पर कांग्रेस आक्रोशित, थाने में दी लिखित शिकायत


लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और देश की आवाज़ माने जाने वाले श्री राहुल गांधी पर जानलेवा हमले जैसी टिप्पणी करने वाले भाजपा प्रवक्ता पिंटू महादेव के बयान ने सियासी माहौल को गरमा दिया है। इस विवादित बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आज कांग्रेस ने प्रदेश उपाध्यक्ष बिरेश ठाकुर के नेतृत्व में राजहरा थाने पहुंचकर भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।



इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता काशी निषाद, ईश्वर राव, भरत देवांगन, विलसन मैथयु और मुकेश देवांगन भी उपस्थित रहे। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा प्रवक्ता का यह बयान न केवल लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों पर हमला है, बल्कि राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर खतरे की घंटी है।


कांग्रेस ने मांग की है कि इस मामले में तुरंत आपराधिक प्रकरण दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts