लोकेशन भिलाई
संजय कुमार
ईश्वर भोग समिति ने कराया नव कन्या भोज, स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति को मिला सम्मान
भिलाई नगर, सेक्टर-10।
नवरात्रि अष्टमी के पावन अवसर पर ईश्वर भोग समिति द्वारा कपिलेश्वर धाम मंदिर, सेक्टर-10 में नव कन्या भोज का आयोजन किया गया। समिति मुखिया श्रीमती शांति साहू के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप सेहतमंद व स्वादिष्ट खिचड़ी का वितरण किया गया।
इस अवसर पर स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ की समाजहित एवं पर्यावरण संरक्षण की सेवाओं से प्रेरित होकर श्रीमती शांति साहू ने स्वयं समिति की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल को सम्मानित किया गया।
समिति की ओर से विशेष पहल करते हुए आवारा पशुओं की सुरक्षा के लिए रेडियम पट्टे उपलब्ध कराए गए। रात्रि दुर्घटनाओं से बचाने की सोच के तहत मंदिर परिसर में मौजूद बछड़े के गले में यह पट्टा नवनीत कुमार हरदेल के हाथों से पहनाया गया। यह पट्टा अंधेरे में चमक कर वाहन चालकों को सावधान करेगा और दुर्घटनाओं से बचाव करेगा। इस मानव सेवा की सोच की नवनीत हरदेल ने सराहना की।
इस दौरान नवनीत हरदेल ने पशु पालकों से अपील की कि वे अपने पशुओं को सड़क पर खुला न छोड़ें और उन्हें निर्धारित स्थान पर ही रखें, ताकि दुर्घटनाओं की आशंका कम हो।
अभियान में ईश्वर भोग समिति मुखिया श्रीमती शांति साहू, स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल, प्रदेश प्रचार सचिव मिथलेश कुमार देशमुख, दुर्ग जिला अध्यक्ष तोरन लाल देशमुख, आजीवन सदस्य कुंवर सिंह देशमुख, सरोज टहनगुरिया, रामगोपाल साहू, उड़ान नई दिशा प्रमुख अंजू साहू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

0 Comments