Ticker

6/recent/ticker-posts

Balod: जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ ने मनाया शहादत दिवस

 लोकेशन दिल्लीराजहरा 

संजय कुमार 

जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ ने मनाया शहादत दिवस


दल्ली राजहरा:


शहीद कॉ. शंकर गुहा नियोगी के शहादत के 34वें वर्ष पर जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ ने 27 व 28 सितम्बर को दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया।



27 सितम्बर को गोंडवाना भवन दल्ली राजहरा में संगोष्ठी हुई, जिसमें छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों के बुद्धिजीवी, पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर प्रदेश की भयावह स्थिति, प्राकृतिक संसाधन और आदिवासी अधिकारों पर अपने विचार रखे।


शाम को मजदूर-किसान एकता के प्रतीक लाल-हरे झंडे के सम्मान में फ्लैग मार्च निकाला गया।


28 सितम्बर : जन प्रतिरोध रैली और आमसभा


सुबह से ही हजारों लोग विभिन्न जिलों से दल्ली राजहरा पहुंचे।


शहीद कॉ. नियोगी की पत्नी आशा गुहा नियोगी, उनकी बहन शिला गुहा राय व परिजनों ने ध्वजारोहण किया।


विशाल रैली ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।


रैली के दौरान समाज के विभिन्न संगठनों व स्थानीय लोगों ने पानी, शरबत, बिस्किट और फल वितरण कर सहयोग दिया।


रैली का समापन जैन भवन चौक पर हुआ, जहां आमसभा आयोजित की गई।


आमसभा में शामिल प्रमुख हस्तियां


आशा गुहा नियोगी, शिला गुहा राय


डॉ. प्रताप प्रभंकर (नांदेड़), पुष्पराज (पत्रकार पटना), आलोक शुक्ला (छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन)


जेयन्त्री टेकाम (सर्व आदिवासी समाज मोहला मानपुर), नीलिमा श्याम (जिला पंचायत सदस्य बालोद)


झनक लाल ठाकुर (पूर्व विधायक, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा)


भीम आर्मी, सर्व आदिवासी समाज, मजदूर-किसान व कई संगठनों के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


👉 हजारों की संख्या में मजदूर-किसान और आदिवासी समाज से जुड़े लोग इस ऐतिहासिक मौके पर एकत्र हुए और जंगल, जमीन और श्रमिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments