Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal स्कूल भवन मरम्मत घोटाला:सांसद भोजराज नाग ने किया निरीक्षण,दोषियों पर कर्रवाई का आश्वासन*

*स्कूल भवन मरम्मत घोटाला:सांसद भोजराज नाग ने किया निरीक्षण,दोषियों पर कर्रवाई का आश्वासन*





दुर्गूकोंदल।विकासखंड दुर्गूकोंदल में स्कूल जतन योजना, समग्र शिक्षा योजना, विशेष केन्द्रीय मद से स्कूल भवनों की मरम्मत में गड़बड़ी उजागर होने और कार्यवाही की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन, घेराव, अर्द्ध नग्न प्रदर्शन को सांसद भोजराज नाग ने गंभीरता से लिया। और 13अक्टूबर को दुर्गूकोंदल पहुंचकर बालक प्राथमिक शाला भवन दुर्गूकोंदल 10लाख 76हजार रूपये, कन्या आश्रम भवन दुर्गूकोंदल 5लाख रूपये, प्राथमिक शाला भवन गायतापारा खुटगांव, कन्या आवासीय शाला भवन दुर्गूकोंदल के मरम्मत का निरीक्षण किया। सांसद ने बालक प्राथमिक शाला दुर्गूकोंदल के शिक्षकों से मरम्मत की जानकारी ली, शिक्षकों ने बताया कि प्राथमिक शाला में सिर्फ टाईल्स, आंगन में चेकर टाईल्स लगाकर ठेकेदार ने राशि हजम कर लिया है। कन्या आश्रम भवन दुर्गूकोंदल की अधीक्षिका ने बताया कि ठेकेदार ने टाईल्स लगाकर दीवाल की पोताई कर दिया है, प्राथमिक शाला गायतापारा खुटगांव की शिक्षिका ने बताया कि जमीन पर सिर्फ टाईल्स लगाई गई है। इस तरह शिक्षक, शिक्षिकाओं सांसद के समक्ष स्कूल भवन मरम्मत की गड़बड़ी उजागर किया है। सांसद ने कन्या शाला दुर्गूकोंदल का निरीक्षण किया। जहां तीन भवन त्रिपाल से ढका पाया। आवासीय कन्या शाला में छात्राओं के लिए जगह का अभाव मिला।  सांसद भोजराज नाग ने कहा कि विकासखंड दुर्गूकोंदल में स्कूल भवन मरम्मत में मुख्यमंत्री जतन योजना, समग्र शिक्षा योजना, विशेष केन्द्रीय मद से स्वीकृत राशि की बंदरबांट की गई है। ठेकेदारों से मिलकर बीईओ, इंजीनियर ने लीपापोती कर राशि को हड़प लिया है। 6करोड़, 63लाख रूपये की स्वीकृति राशि को सिर्फ माप पुस्तिका में खपा दिया है। स्वीकृत राशि को मरम्मत कार्य में खर्च करना चाहिए। लेकिन इंजीनियर ने मेजरमेंट बुक में खपा दिया है। भवन मरम्मत कार्य की फाईल में करोड़ों रूपए की एक बिल व्हाऊचर नहीं है। जबकि अनुबंध ठेकेदार और बीईओ ने खुद लिखा है, सामाग्री खरीदी की जीएसटी बिल प्रस्तुत करना होगा। लेकिन फाईल में एक भी जीएसटी बिल प्रस्तुत नहीं किया गया है। इससे जाहिर है, भवन मरम्मत की राशि को षड्यंत्र पूर्वक माप पुस्तिका में खपा दिया है। मैंने चार स्कूल का निरीक्षण किया। शिक्षकों ने बताया कि मरम्मत कार्य सही नहीं हुआ है। इसकी जांच कराऊंगा। भवन मरम्मत कार्य में गड़बड़ी करने वाले ठेकेदार, इंजीनियर, खंड शिक्षा के खिलाफ कार्रवाई कराऊंगा। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष बिदेसिंग कल्लो, महामंत्री रामचंद्र कल्लो, भाजपा महामंत्री शकुंतला नरेटी, अशोक जैन, दीपक पुड़ो, बीरू, सोमल जैन,विकास नायक सहित दुर्गूकोंदल भाजपा मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments