*मौत के सिरप बिकने की खबर के बाद प्रशासन ने की कारवाई*
*दुकान सील संचालक के खिलाफ विभाग कर रही है परिवाद की तैयारी
गरियाबंद_ जिस कफ सिरप से राजस्थान में बच्चों की मौत हो गयी थी,उसी कंटेंट का बेस्टो काफ राजिम के कुलेश्वर मेडिकल में बिक रहा था, लैब रिपोर्ट में नकली होने का खुलासा होते ही खाद्य औषधि प्रशासन ने दुकान सील कर संचालक के खिलाफ परिवाद दायर करने की तैयारी में जुट गयी है ।
गरियाबंद के राजिम में नकली कफ सिरप बेचने वाले कुलेश्वर नाथ मेडिकल स्टोर्स को खाद्य एवं औषधीय विभाग द्वारा सिल कर दिया गया है।मेडिकल का लायसेंस रद्द करने के अलावा विभाग जल्द ही कोर्ट में परिवाद पेश कर संचालक सीताराम साहू के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करने की तैयारी कर रही है।
दरअसल विभाग को सूचना मिली थी कि राजिम स्थित कुलेश्वर मेडिकल का संचालक एक्सपायरी दवाओं पर रि टैगिंग कर बेचता है। 21 जुलाई को ड्रग इंस्पेक्टर की जंबो टिम ने छापा मारा तो नशीली टेबलेट के अलावा कई बिंदुओं में व्यापक अनियमितता मिली थी तत्काल लाइसेंस रद्द किया गया था।ड्रग इंस्पेक्टर धर्मवीर ध्रुव ने बताया कि
इस दरम्यान फेस्टो कफ नाम का एक कफ सिरप भी जप्त किया जिसकी जांच कराई गई।11 अक्टूबर को आई रिपोर्ट चौंकाने वाला था। सिरप के लेबल में उल्लेख कंटेंट जांच में अमानक मिले।मात्रा भी कम पाया गया।
*दवा खरीदी का फर्जी बिल दिखाया,राजधानी के डिस्ट्रियब्टर ने मेडिकल संचालक के खिलाफ दर्ज कराया मामला*_
फर्म ने जांच के दरम्यान अफसरों को बताया था कि वे दवा रायपुर के kps फर्म से खरीदी किया था। इस डिस्टुब्टर का बिल भी दिखाया जो जांच में फर्जी निकला।दरअसल दिए गए बिल दूसरी दवा के थे लेकिन मेडिकल संचालक ने डिस्ट्रीब्यूटर फर्म के बिल का गलत इस्तेमाल किया।जिसके चलते KPS फर्म ने राजिम मेडिकल संचालक के खिलाफ रायपुर सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज करा दिया है।
*औषधि प्रशासन मामले से जुड़ी बारीकियों की जांच में जुट गई*
_औषधि प्रशासन विभाग ने डेक्सट्रोमेथॉर्फन हाइड्रो ब्रोमाइड कफ सिरप बनाने वाली आज्ञा बायोटेक (हरिद्वार) व कफ सिरप बनवाने वाली मार्केटर दवा कंपनी को पत्र लिखा था। दोनों कंपनियों ने पत्र लिखकर सैंपल के नकली होने की पुष्टि कीया है।जिसके बाद अब विभाग पता लगा रही है कि ये दवा किस जगह से आ रहा था या मेडिकल संचालक खुद बना रहा था ।जिले में और कितनी जगह बांट दी गई उसकी जांच भी अफसर कर रहे हैं।
*धर्मवीर सिंग ध्रुव,ड्रग इंस्पेक्टर गरियाबंद*
_ मामले में मेडिकल संचालक के खिलाफ परिवाद पेश किया जा रहा है।उससे पहले नकली सिरप से जुड़ी सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्यवही होगी।

0 Comments