Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: गांधी जयंती पर ग्रामीणों ने चलाया सफाई अभियान*

 *गांधी जयंती पर ग्रामीणों ने चलाया सफाई अभियान*



दुर्गूकोंदल।सेवा पखवाड़ा के तहत गांधी जयंती के अवसर पर गुरुवार को ग्राम महेंद्रपुर  में स्वच्छ्ता अभियान चलाया गया। वार्ड पंच, आँगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिनों के साथ ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर गाँव के सड़क,नाले,दुकानों,समुदायिक भवन,,बोरिंग और रंगमंच परिसर के आसपास सफाई की।ग्रामीणों ने एकजुट होकर सफाई कार्य में हिस्सा लिया और अपने गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लिया।आँगनबाड़ी कार्यकर्ता बिंदा सलाम,मीना उयके ने आसपास के दुकानदारों और निवासियों को स्वच्छ्ता बनाए रखने कहा।मितानिन नर्मिला सलाम,शशी उयके,ने कहा बोरिंग के आसपास या गाँव के अन्य इलाकों में किसी भी प्रकार की गंदगी न फैलाएं ।गाँव में खुले में कचरा फेंकने पर पाबंदी लगाई गई है ।वार्ड पंच शांता सलाम,नरसिंह उयके ने  कहा यह स्वच्छता अभियान महात्मा गांधी के विचारों को अपनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। स्वच्छता ही स्वस्थ जीवन का आधार है, और इसे हर गांव तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है।

Post a Comment

0 Comments