Ticker

6/recent/ticker-posts

Sakti: छत्तीसगढ़ में पहली बार संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ का महासम्मेलन*

 सक्ती,,

महेन्द्र कुमार खांडे

02/10/2025


*छत्तीसगढ़ में पहली बार संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ का महासम्मेलन*





 पहली बार संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ का भव्य महासम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम 5 अक्टूबर 2025 रविवार को दोपहर 2:00 बजे से संध्या 5:00 बजे तक दुर्गा में पदमनाभपुर स्थित स्वामी विवेकानंद भवन केंद्रीय जेल के पास होगा। सम्मेलन में प्रदेश भर से पुलिस वालों के परिजनों सहित सशस्त्र बल, बीएसएफ ,सहायक रक्षक, नगर सेना ,और जेल विभाग ,के करीब 30 हजार लोगों की उपस्थिति अपेक्षित है। संघ के अध्यक्ष उज्ज्वल दीवान ने बताया कि इस महासम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पुलिस परिवारों के बीच आपसी परिचय व एकता को मजबूत करना है ।उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की मांग नहीं रखी जाएगी बल्कि पुलिस कर्मचारियों के अच्छे कार्यों और भविष्य के संभावनाओं पर चर्चा होगी ।नेताओं और अधिकारियों को आमंत्रण इस आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,गृह मंत्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ,विधानसभा अध्यक्ष ,मंत्रिमंडल के सभी मंत्री भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सहित सत्ता और विपक्ष के दिग्गज नेताओं को सादर आमंत्रित किया गया है साथ पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और पत्रकार भी इस अवसर पर विशेष रूप से मौजूद रहेंगे उज्जवल दीवान स्वयं विभिन्न जिलों का दौरा कर व्यक्तिगत रूप से आमंत्रण पत्र वितरित कर रहे हैं। वहीं  संयुक्त  पुलिस परिवार  जिला सक्ती के अध्यक्ष सरिता श्रीवास ने अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस प्रथम महासम्मेलन को सफल बनाएं ।

Post a Comment

0 Comments