Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: सटेली में मनाया गया पोषण चौपाल*

 *सटेली में मनाया गया पोषण चौपाल*



दुर्गूकोंदल।सटेली आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण  माह की गतिविधियों पर पोषण चौपाल का आयोजन किया गया।पोषण चौपाल में  स्थानीय भोज्य पदार्थों की प्रदर्शनी ने पालकों का ध्यान आकर्षित किया, जिसमें बाजरा, ज्वार, मक्का, दालें, हरी सब्जियां और मौसमी फलों जैसे पोषक आहार को शामिल करने पर जोर दिया गया।चौपाल के दौरान वजन त्योहार मनाया गया, जिसमें बच्चों और गर्भवती महिलाओं के वजन की जांच कर उनके पोषण स्तर का आकलन किया गया। आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अभिभावकों को बच्चों के ऊपरी आहार के महत्व के बारे में समझाया और गर्भवती माताओं को संतुलित आहार, आयरन और कैल्शियम सप्लीमेंट्स लेने की सलाह दी।साथ ही, महिलाओं को यह भी बताया गया कि नियमित स्वास्थ्य जांच और पोषण से जुड़ी आदतें न केवल उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाएंगी, बल्कि उनके बच्चों के विकास में भी मदद करेंगी।कार्यक्रम में भाग लेने वाले ग्रामीणों ने इसे बेहद उपयोगी बताया और स्थानीय भोज्य पदार्थों को अपने दैनिक आहार में शामिल करने का संकल्प लिया। इस मौके पर जनपद सदस्य  पीलम नरेटी, सरपंच बलराम टेपारिया , दिनेश ठाकुर, विष्णु नाग, जगदेव राणा, अर्जुन बारला, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सारदा बघेल, सुश्री कौशल्या नरेटी, वार्ड पंच ईश्वरी राना, कुसुमलता कोमरा, रजमत बारला, फुलेश्वरी,निशा नरेटी, सुलोचना नरेटी, साहिका सुखबत्ती रावटे,ज्योति पटेल आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments