चार महीने में ही धंसी बंगाचार-कोदापाखा मार्ग की सड़क,निर्माण की गुणवता पर उठे सवाल
दुर्गूकोदल। कोदापाखा-बांगाचार मार्ग।क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश है क्योंकि कोदापाखा से बांगाचार मार्ग की सड़क, जो मात्र चार महीने पूर्व ही बनाई गई थी, अब जगह-जगह धंसने और टूटने लगी है। सड़क की सतह पर डामर की परत उखड़ने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश का मौसम समाप्त हुए अभी कुछ ही सप्ताह हुए हैं, फिर भी सड़क की यह हालत निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्न खड़े कर रही है।पूर्व सरपंच गुलाब बघेल ने बताया कि इस सड़क का निर्माण लगभग चार माह पहले ही पूरा हुआ था, लेकिन अब कई स्थानों पर गड्ढे बन गए हैं और सड़क धंस रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री का उपयोग किया गया, जिससे सड़क इतनी जल्दी खराब हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग से रोजाना स्कूली बच्चे, किसान और आम लोग आवाजाही करते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कर दोषी ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो।

0 Comments