*ग्रामीणों ने सांसद भोजराज नाग से की समस्याओं के समाधान की अपील*
दुर्गूकोंदल।ग्राम पंचायत हाटकोंदल और आस-पास की चार पंचायतों के ग्रामीण सांसद भोजराज नाग से मिले और अपने क्षेत्रों में व्याप्त समस्याओं को समाधान के लिए आग्रह किया। ग्रामीणों ने विशेष रूप से माइंस में रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की, जिससे नवयुवकों को रोजगार के अवसर मिल सकें।साथ ही, ग्रामीणों ने बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की समस्याओं को भी उजागर किया और सांसद से आग्रह किया कि वे गांव का दौरा करके इन मुद्दों का समाधान सुनिश्चित करें। ग्रामीणों ने कहा कि इन बुनियादी समस्याओं का हल होना उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है।

0 Comments