Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: *कांकेर सर्किट हाउस में भाजपा की समीक्षा एवं संगठन विस्तार बैठक सम्पन्न*

 *कांकेर सर्किट हाउस में भाजपा की समीक्षा एवं संगठन विस्तार बैठक सम्पन्न*


*अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने बस्तर की सांस्कृतिक पहचान और संगठन सुदृढ़ीकरण पर दिया जोर*



दुर्गूकोदल।भारतीय जनता पार्टी के संगठन सुदृढ़ीकरण एवं जनजातीय क्षेत्रों में कार्ययोजना को प्रभावी बनाने को लेकर जिला मुख्यालय कांकेर के सर्किट हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री समीर उरांव, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी वी. सतीश, सांसद श्री भोजराज नाग, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सतीश लाटिया, अंतागढ़ विधायक श्री विक्रम उसेंडी, पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा मार्कोले, वरिष्ठ भाजपा नेता  एवं पूर्व विधायक देवलाल दुग्गा, भाजपा जिला अध्यक्ष महेश जैन, भाजपा महामंत्री बृजेश चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी, तथा नगर पालिका अध्यक्ष कांकेर श्री अरुण कौशिक, नगर पंचायत अध्यक्ष भानुप्रतापपुर श्री निखिल सिंह राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में दुर्गूकोदल भाजपा मंडल की ओर से भाजपा महामंत्री रामचंद्र, कल्लो जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र टेकाम, सरपंच तुलसी मतलाम,नंदू खरे, अमित कोमरे, वीरेंद्र जैन मौजूद रहे।बैठक में विशेष रूप से जनजातीय समाज की संस्कृति, जीवन शैली, परंपरा, सामाजिक संरचना, रहन-सहन तथा बस्तर की धरोहरों पर चर्चा की गई।अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने कहा बस्तर केवल भौगोलिक पहचान नहीं, बल्कि समृद्ध सांस्कृतिक चेतना, समुदायिक जीवन और प्रकृति के साथ सामंजस्य की धरोहर है। भाजपा संगठन जनजातीय समाज की इस पहचान को सम्मान देने तथा उसे सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।राष्ट्रीय संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी वी. सतीश ने कार्यकर्ताओं से धरातल पर निरंतर संपर्क बनाए रखने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को जनभागीदारी और संवाद की प्रक्रिया में सक्रिय रहना होगा।बैठक में बस्तर ओलंपिक एवं बस्तर पडुम जैसे सांस्कृतिक और खेल आयोजनों को जनजातीय गौरव और सामाजिक एकता का प्रतीक बताते हुए इन्हें आगे और विस्तार देने का आग्रह भी किया गया।बैठक में विकासखंड अंतागढ़, कोयलीबेड़ा और दुर्गूकोदल के जनजातीय प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts