Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: महानवमी पर कन्या भोज एवं भंडारा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब*

 *महानवमी पर कन्या भोज एवं भंडारा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब*



दुर्गूकोदल।नवजोत मां दुर्गा उत्सव समिति, दुर्गूकोदल के तत्वावधान में आयोजित 30वां शारदीय नवरात्र महोत्सव नौ दिनों तक हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान प्रतिदिन धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें रामधुनी, मानस गान, जागरण, गरबा नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रमुख आकर्षण रहीं।आज महानवमी के अवसर पर कार्यक्रम का समापन विशेष धार्मिक आयोजनों के साथ हुआ। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मां दुर्गा के दर्शन एवंपूजन-अर्चन के लिए उमड़ पड़ी। नवरात्रि के पावन पर्व पर परंपरानुसार नौ कन्याओं का पूजन एवं कन्या भोज आयोजित किया गया। कन्या पूजन के उपरांत दोपहर से विशाल भंडारे की शुरुआत हुई, जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।इस आयोजन को सफल बनाने में मां दुर्गा उत्सव समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्य सक्रिय रूप से जुटे रहे। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष दीपक जैन ने कहा कि,यह उत्सव मात्र धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का भी प्रतीक है। नौ दिनों तक ग्रामवासी एकजुट होकर इस आयोजन को सफल बनाते हैं, जिससे गांव में सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है।कार्यक्रम के संचालन और आयोजन में नरेंद्र जैन, रंजना दुग्गा, मुन्ना सिंन्हा, सोमल जैन, गैदलाल लावत्रे, महत्तम दुग्गा, जोहन जैन, भोकलू, श्यामप्रसाद दुबे, सौहाद्रा, नीरज, तुषार, पीयूष, अनुज सहित समिति के अन्य सदस्य एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। भंडारा में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।नवरात्र के दौरान आयोजित विविध कार्यक्रमों ने न केवल धार्मिक श्रद्धा को प्रकट किया बल्कि सांस्कृतिक धरोहर को भी जीवंत किया। प्रतिदिन के आयोजन में महिलाओं, युवाओं और बच्चों की विशेष भागीदारी देखने को मिली। गरबा नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उत्सव में नई ऊर्जा का संचार किया।

समापन अवसर पर समिति की ओर से उपस्थित सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया। दुर्गा उत्सव के बाद दशमी के दिन प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा 2 अक्टूबर को प्रातः 9:00 बजे निकाली जाएगी, जिसके लिए तैयारी अंतिम चरण में है।

Post a Comment

0 Comments