Ticker

6/recent/ticker-posts

Gariyaband: दागदार शिक्षा*

 रिपोर्टर --जयविलास शर्मा 

गरियाबंद छग 

   दागदार शिक्षा*

 एक तरफ सरकार जहां बालिका शिक्षा को लेकर  प्रोत्साहित करने में लगी है तो वहीं देवभोग के निष्टीगुडा के प्राथमिक शाला के प्रभारी प्रधान पाठक मोहित कश्यप ने विद्या के मंदिर को ही दागदार कर दिया।शराब के नशे में धुत प्रधान पाठक अपने शराबी भाई देवाशीष कश्यप को 3 री कक्षा में पढाने भेज दिया जहां उसने छात्र के साथ मारपीट और छात्राओं के साथ बेडटच जैसे घिनौनी हरकत को अंजाम दिया।



  जब बेडटच की बात छात्राओं से घर तक पहुंची तो ग्रामीणों को हरकत नागवार गुजरा मामले की शिकायत हुयी ,घटना के दूसरे दिन जब शिक्षा विभाग की जांच टीम स्कूल पहुंची तो आक्रोशित दौ सौ से अधिक ग्रामीणों ने स्कूल को घेर लिया शिक्षक को हटाने को लेकर जमकर नारेबाजी करते रहे जब दो दिन बाद शराबी शिक्षक पर कोई कार्यवाही नहीं हुई तो स्कूली विद्यार्थियों ने स्कूल का ही बहिष्कार कर दिया।


   -निष्टीगुडा के ग्रामीण प्रधान पाठक के आये दिन नशें में  होने को लेकर काफी नाराज़ हैं और शिक्षक को हटाने को लेकर अभी भी अडे हुये है हमारे संवाददाता ने जब मामले पर ब्लाक शिक्षा अधिकारी योगेश कुमार पटेल से दूरभाष पर सम्पर्क किया तो बीईओ ने प्रधान  पाठक पर कड़ी कार्यवाही की बात कही है।

Post a Comment

0 Comments