Ticker

6/recent/ticker-posts

Balod: बालोद जिले की बड़ी उपलब्धि — राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा को किया सम्मानित।

 लोकेशन बालोद 

संजय कुमार 


बालोद जिले की बड़ी उपलब्धि — राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा को किया सम्मानित।


‘जल संचय, जन भागीदारी अभियान (JSJB 1.0)’ में पूर्वी जोन का बेस्ट परफॉर्मिंग जिला बना बालोद।


प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 2 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।


नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित 6वां राष्ट्रीय जल पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति ने सम्मान प्रदान किया।



कार्यक्रम में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री सी.आर. पाटिल, राज्य मंत्री वी. सोमन्ना सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित।


कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने इस उपलब्धि का श्रेय जिलेवासियों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक टीम को दिया।


मिश्रा ने कहा—"सभी के अथक प्रयास और जन भागीदारी से ही यह गौरव प्राप्त हुआ है।"



अभियान के प्रमुख कार्य:


1,06,677 नई जल संरचनाएँ निर्मित


30,849 जल स्रोतों की मरम्मत व सफाई


10,000 वाटर रिचार्ज पिट (पीएम आवास योजना)


27,000 निजी सोकपिट ग्रामीणों द्वारा स्वयं निर्माण


1,09,027 स्टेगर्ड कंटूर ट्रेंच


140 अमृत सरोवर


1,944 सामुदायिक तालाब, 6,160 डबरी


399 मिनी परकुलेशन टैंक, 6,614 लूज बोल्डर चेक डैम, 69 स्टॉप डैम, 316 गेबियन चेक डैम, 423 कुएँ


44,049 वाटर रिचार्ज पिट


3 लाख 88 हजार पौधारोपण


भारत सरकार के सभी मानकों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर बालोद को मिला प्रथम स्थान का गौरव।

Post a Comment

0 Comments