*ग्राम कोड़ेकुर्से में ईसाई पादरी के प्रवेश पर प्रतिबंध*
दुर्गूकोंदल।विकासखंड दुर्गूकोदल के ग्राम कोड़ेकुर्से में बुधवार को ग्राम सभा आयोजित कर सर्व सहमति से ईसाई पादरी के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया।और गांव के प्रवेश मार्ग पर एक बोर्ड लगाकर यह स्पष्ट कर दिया गया है कि गांव में किसी भी प्रकार की धार्मिक परिवर्तन गतिविधि स्वीकार्य नहीं होगी।ग्रामीणों का कहना है कि यह निर्णय गांव की परंपरागत धार्मिक आस्था और सामाजिक सौहार्द को बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। उनका कहना है कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में बाहरी लोगों द्वारा धार्मिक प्रचार-प्रसार की कोशिशें देखी जा रही थीं, जिससे ग्रामीणों में असंतोष था।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन को सूचित कर दिया गया है। प्रशासन इस मामले में स्थिति का आकलन कर रहा है ताकि किसी प्रकार का विवाद या तनाव न उत्पन्न हो।ग्रामीणों ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी समुदाय विशेष के खिलाफ नहीं है, बल्कि गांव में धार्मिक परिवर्तन की गतिविधियों पर रोक लगाना और आपसी भाईचारा व पारंपरिक आस्था को बनाए रखना है। ग्रामीणों ने बताया कि यह निर्णय ग्राम सभा में सर्वसम्मति से लिया गया है।इस दौरान ग्राम के गायता संपत हिड़को, अजित हिड़को, जवाहर ठाकुर, पुनऊराम तारम, ओम मरकाम, सहदेव बघेल, रघुनंदन गोस्वामी, अमर चंद जैन सहित लगभग 10 से 12 ग्रामीण उपस्थित रहे।

0 Comments