Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: दुर्गूकोंदल के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय क्विज़ प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान*

 *दुर्गूकोंदल के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय क्विज़ प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान*


*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोंडे के छात्रों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान*



दुर्गूकोदल, 11 नवंबर 2025। जिला मुख्यालय कांकेर में आयोजित जिला स्तरीय क्विज़ प्रतियोगिता में विकासखंड दुर्गूकोंदल के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हाई स्कूल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय, बल्कि संकुल एवं विकासखंड का भी गौरव बढ़ा है।प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोंडे का प्रतिनिधित्व करते हुए छात्र नीतीश कुमार साहू तथा छात्रा कुमारी महेश्वरी पुडो ने अपनी तीव्र समझ, अध्ययन क्षमता और विषय ज्ञान के दम पर अन्य प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए यह सम्मान अर्जित किया। प्रतियोगिता के दौरान दोनों विद्यार्थियों ने त्वरित उत्तर, आत्मविश्वास, नियम पालन और आपसी समन्वय का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे निर्णायक मंडल एवं उपस्थित दर्शकों ने सराहा।विद्यालय के शिक्षकों और संकुल स्तर पर प्राप्त निरंतर मार्गदर्शन तथा परिवारजन के सहयोग ने विद्यार्थियों को यह उपलब्धि हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस जीत से विद्यालय परिवार, संकुल कोंडे तथा पूरे विकासखंड में प्रसन्नता का वातावरण है।विद्यालय स्टाफ एवं शिक्षा विभाग केअधिकारियों ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि दुर्गूकोंदल क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, केवल सही अवसर और मार्गदर्शन से ये किसी भी स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।साथ ही भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर और बड़ी उपलब्धियाँ हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।दोनों प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ कि वे इसी तरह क्षेत्र, विद्यालय और जिले का नाम रोशन करते रहें।

Post a Comment

0 Comments