Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: पुष्प स्टील चेमल माइंस पर विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप प्रभावित ग्रामों में बढ़ा आक्रोश*

 *पुष्प स्टील चेमल माइंस पर विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप प्रभावित ग्रामों में बढ़ा आक्रोश*


*भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने सांसद भोजराज नाग को सौंपा ज्ञापन, शिक्षा–स्वास्थ्य–पेयजल सुविधाओं की माँग*



दुर्गूकोदल।विकासखंड दुर्गूकोदल अंतर्गत संचालित पुष्प स्टील चेमल माइंस, जो पिछले आठ वर्षों से इस क्षेत्र में सक्रिय है, पर अब स्थानीय ग्रामीणों ने विकास कार्यों की अनदेखी का गंभीर आरोप लगाया है। प्रभावित ग्राम पंचायत हानपतरी, चिहरो एवं गुदुम के आश्रित गांवों में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि खनिज न्यास निधि  एवं कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व  के अंतर्गत कंपनी द्वारा अब तक शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल तथा बुनियादी सुविधाओं पर कोई ठोस कार्य नहीं किया गया है।ग्रामीणों ने बताया कि कंपनी ने जनसुनवाई के दौरान इन सभी क्षेत्रों में विकास कार्यों का वादा किया था, किंतु आठ वर्षों में कोई भी आश्वासन धरातल पर नहीं उतरा। इस लापरवाही को लेकर क्षेत्र में गहरा असंतोष और आक्रोश व्याप्त है।इसी मुद्दे को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष बिदेसिह कल्लो, जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र टेकाम तथा भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ जिला संयोजक विजय पटेल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने लोकसभा क्षेत्र कांकेर के सांसद भोजराज नाग से भेंट कर ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में माँग की गई कि पुष्प स्टील चेमल माइंस द्वारा खनन प्रभावित ग्रामों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़कों की मरम्मत, पर्यावरण संरक्षण एवं रोजगार सृजन से संबंधित कार्य तत्काल शुरू किए जाएँ।सांसद भोजराज नाग ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि कंपनी एवं प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा कर शीघ्र ही प्रभावित क्षेत्र में आवश्यक विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि खनन से यदि स्थानीय जनता को तकलीफ़ हो रही है, तो यह हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है कि उन्हें मूलभूत सुविधाएँ मिले।इस अवसर पर ग्राम पंचायत हानपतरी के सरपंच शिवलाल ध्रुव, चिहरो की सरपंच मीना कृष्णा दुगा, गुदुम की सरपंच रामकुमारी बृजलाल पुडो, धर्म सिंह नरेटी, मायाराम कोमरा, सुद्धु तुलावी, सहदेव तुलावी, देवांगन मंडावी, महेंद्र नाग, पूरनलाल,जैन तुलसी मतलामी, नंदू खरे, अशोक ध्रुव, रतेश मडावी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments