*ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, जबरन धर्म परिवर्तन पर कार्रवाई की मांग*
दुर्गूकोंदल ।ग्राम कोड़ेकुर्से के ग्रामीणों ने पेन बेवास्था व पांचवी अनुसूचित जाति में जबरन धर्म परिवर्तन को रोकने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र में जबरन धर्म परिवर्तन किया जा रहा है और लोगों को ईसाई बनाया जा रहा है।जिससे देवी-देवताओं का अपमान हो रहा है। इससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं और उनकी पेन बेवास्था की परंपराओं का उल्लंघन हो रहा है।ग्रामीण जनपत राम हिड़को,नारायण पटेल,पवन कुमार,अमरचंद जैन,अजित कुमार ने मांग की है कि जबरन धर्म परिवर्तन करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाए व पेन बेवास्था के जगत में जबरन प्रार्थना करने वालों पर रोक लगाई जाए और हर रविवार को संचालित होने वाले प्रार्थना सत्रों को तत्काल बंद किया जाए।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर मांगों को अनदेखा किया गया, तो मजबूर होकर विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि वह इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई करे और उनकी धार्मिक भावनाओं का सम्मान करे।

0 Comments