*बीएलओ घर-घर वितरित कर रहे गणना प्रपत्र, मतदाता मांगी गई जानकारी भरेंगे*
दुर्गूकोंदल । ग्राम पंचायत राऊरवाही के आश्रित ग्राम महेंद्रपुर,सटेली और राऊरवाही में गुरुवार से विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। इसके तहत बूथ लेवल अधिकारी राकेश कुमार गावड़े, (बीएलओ) घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं।बीएलओ मतदाताओं से आवश्यक जानकारी एकत्र करने के लिए ये प्रपत्र सौंप रहे हैं।
बूथ लेवल अधिकारी सुपरवाइजर गजेन्द्र शांडिल्य ने मतदाताओं से अपील की है कि वे 4 दिसंबर तक अपनी एक नवीनतम रंगीन फोटो और आवश्यक सूचनाओं के साथ भरा हुआ गणना प्रपत्र अपने बीएलओ को जमा कराएं। उन्होंने स्वच्छ और सही मतदाता सूची बनाने में सहयोग करने तथा लोकतंत्र के प्रति अपने कर्तव्य का पालन करने का आग्रह किया। मतदाता इन प्रपत्रों में मांगी गई जानकारी भरेंगे। जिसके बाद बीएलओ पुनः इन भरे हुए प्रपत्रों को संकलित करने के लिए पहुंचेंगे।

0 Comments