राजनांदगांव (छ ग)
किसानों को न्याय दिलाने कोतवाली थाने का घेराव किया कुशल सिंह राजपूत
समाजसेवी कुशल सिंह राजपूत को जैसे ही पता चला किसानों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, तत्काल कोतवाली थाना पहुंचकर किसानों से मिले, किसानों को भरोसा दिलाया कि उनके साथ न्याय होगा, अर्पित देवांगन नाम के व्यक्ति ने 3 नवंबर को किसानों को नए बस स्टैंड राजनांदगांव के पास बुलाया किसानों में भुवन कंवर, खिलेश्वर कंवर,दिनेश साहू ,नरेंद्र साहू को पैसा दूंगा करके बुलाया था,अर्पित देवांगन इनलोगों का पैसा केसीसी लोन के नाम से धोखाधड़ी किया हुआ है , किसान आए तो पैसा दो बोले तो फिर बहाने बनाने लगा तो किसानों ने कहा कितना घुमाएगा अभी पैसा देने बुलाया था तो पैसा दे सालभर से ऐसे ही घुमा रहा है तो किसानो से गाली गलौज और देख लेने की धमकी देने लगा तो किसान भी उग्र हो गए , महिला के साथ भी बदतमीजी किया और अपनी गाड़ी छोड़कर भाग गया और कोतवाली थाना में अपने वकील को ले जाके किसानों के खिलाफ मारपीट और लूटपाट का केस दर्ज करवा दिया,किसानों को झूठे आरोपों में फंसाने का काम किया, जबकि उसके द्वारा भुवन कंवर , नरेंद्र साहू ,दिनेश साहू एवं और भी लोगों के साथ केसीसी के नाम से लाखों का धोखाधड़ी किया हुआ है उसके बाद चिचोला चौकी प्रभारी द्वारा बड़ी तत्परता से किसानों को गुमराह करके किसान भुवन कंवर और खिलेश्वर कंवर को नरेंद्र साहू का घर कहा है दिखाना करके बहला फुसला के ले गए और उनको कोतवाली थाना ले आए और उनको गिरफ्तार कर लिया गया है,गिरफ्तारी की सूचना घरवालों को देना चाहिए था , रात में 10 बजे गिरफ्तार करना संदेह को जन्म दिया घरवालों को तो उन्होंने कुशल सिंह राजपूत से मदद मांगी तो कुशल सिंह राजपूत ने कोतवाली थाना प्रभारी से फोन में बात की तो उनके द्वारा एफ आई आर हो जाने की सूचना दी , 4 नवंबर को किसानों के परिवार वाले कुशल सिंह राजपूत के साथ कोतवाली थाना पहुंचे और किसानों की रिहाई की मांग की जिसपर उनके द्वारा कोर्ट में जमानत करवा लीजिए बोला गया लेकिन किसानों के ऊपर जो एफ आई आर हुई है क्या वो दाग जिन्दगी भर मिट पाएगा ये यक्ष प्रश्न है पुलिस प्रशासन से , बिना जांच के सीधे एफ आई आर जबकि अर्पित देवांगन के विरुद्ध 1 साल से किसान एफ आई आर करवाने के लिए पुलिस थानों के चक्कर काट रहे है, कोर्ट में पेश होने पर राजनांदगांव के जज महोदय द्वारा किसानों के साथ सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए जमानत दे दी अब देखते है राजनांदगांव पुलिस उस व्यक्ति के साथ कितनी जल्दी सारे मामलों की जांच करके एफ आई आर करती है और किसानों को न्याय दिलवाती है, माननीय न्यायालय में वकील की दलीलों और किसानों के बयान, एस पी ऑफिस की रिसीविंग, न्यूज पेपर की कटिंग प्रस्तुत करने पर जज साहब ने किसानों के साथ न्याय किए नहीं तो निर्दोष किसान आज जेल के अंदर होते ,,,किसानों का पैसा भी फस गया और किसान कोर्ट कचहरी के चक्कर भी काट रहे है अतः समाजसेवी कुशल सिंह राजपूत ने आम जनता से अपील की है कि किसान किसी भी दलाल (धोखेबाजों )के झांसे में न आए , किसी से भी पैसे का लेन देन सम्हल के करे सतर्क रहे सावधान रहें। इस मामले की जांच अच्छे से की जाए तो और भी बहुत सारे खुलासे होंगे क्योंकि इसमें और भी लोगों की संलिप्तता है। आजकल लोग फाइनेंशियल फ्रॉड में ज्यादा फंस रहे है, कुशल सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री, और गृहमंत्री से हर थाने में 1 आई टी इंजीनियर ,कंप्यूटर इंजीनियर, या टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर के 1 पद देने की मांग की है ,आजकल स्कूलों में आई टी, कंप्यूटर की जब पढ़ाई करवाई जा रही है तो थाने में भी 1 सॉफ्टवेयर इंजीनियर जैसे महत्वपूर्ण पद की स्वीकृति प्रदान करना चाहिए
अनिल सिन्हा रिपोर्टर छत्तीसगढ़ विज़न टी वी

0 Comments