Ticker

6/recent/ticker-posts

Balod: संजू नारायण सिंह ठाकुर बने भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, हितेश कुमार डोंगरे ने दी बधाई*

 लोकेशन दल्ली राजहंरा 

जिला बालोद 

संजय कुमार 


*संजू नारायण सिंह ठाकुर बने भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, हितेश कुमार डोंगरे ने दी बधाई*



दल्लीराजहरा/चिखलाकसा: भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश सह-सोशल मीडिया प्रभारी हितेश कुमार डोंगरे ने भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री व भाजपा छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजू नारायण सिंह ठाकुर जी को भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक के रूप में नियुक्त होने पर बधाई दी है।

हितेश कुमार डोंगरे ने बताया कि संजू नारायण सिंह ठाकुर जी काफी लम्बे समय से भारतीय जनता पार्टी की सेवा करते आये हैं। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के अनेकों पदों पर रह कर भी पार्टी की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संजू नारायण सिंह ठाकुर जी युवाओं के बीच भी उनकी अच्छी पहचाना है और युवा भी उनको अपना मार्गदर्शक मानते हैं।

डोंगरे ने कहा कि संजू नारायण सिंह ठाकुर जी की नियुक्ति से पार्टी को और भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से संजू नारायण सिंह ठाकुर जी पर भरोसा जताया है और उन्हें भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ का प्रदेश संयोजक के रूप में नियुक्त किया है।

भाजपा नेता व अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश सह-सोशल मीडिया प्रभारी हितेश कुमार डोंगरे ने बताया कि संजू नारायण सिंह ठाकुर जी की इस नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। इस नियुक्ति पर गोविन्द शर्मा, पंकज जगत, शरद कुमार जाल, पी. श्री निवास राव, टिकेश्वर यादव, ओमप्रकाश पाण्डेय, राजेश गहरवाल, पुष्पजीत बैस, कमलकांत साहू, अंकित टाटिया, मरखुश कुमार, यशवंत कुमार, गौतम कुमार, अमित सोनी, भीषण टंडन, माया मेश्राम, सावित्री सोनी, रोशनी पटेल आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

Post a Comment

0 Comments