Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: लाइब्रेरी में बुनियादी सुविधाओं की कमी, छात्रों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन*

*लाइब्रेरी में बुनियादी सुविधाओं की कमी, छात्रों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन*


मावा मोदेल लाइब्रेरी के विद्यार्थियों का पठन-पाठन प्रभावित, पेयजल और बिजली के अभाव से जूझ रहे छात्र



दुर्गूकोंदल।मावा मोदेल लाइब्रेरी में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को गंभीर मूलभूत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनका पठन-पाठन कार्य बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। इन गंभीर कमियों के त्वरित समाधान की मांग करते हुए, सर्व आदिवासी युवा प्रभाग के पदाधिकारीयों व विद्यार्थियों ने  मंगलवार को विधायक सावित्री मंडावी  को  लिखित आवेदन  सौंपा।​छात्रों ने अपने ज्ञापन में बताया कि लाइब्रेरी में सबसे बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है। अध्ययन के दौरान उन्हें पेयजल, बिजली, और इंटरनेट जैसी अत्यंत आवश्यक सुविधाओं के बिना रहना पड़ रहा है।​विद्यार्थियों ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ये बुनियादी कमियाँ उनके शैक्षणिक भविष्य को खतरे में डाल रही हैं। एक छात्र ने बताया बिजली और इंटरनेट के बिना प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना लगभग असंभव है। हम चाहते हैं कि हमें एक ऐसा वातावरण मिले जहाँ हम शांतिपूर्ण तरीके से पढ़ सकें।​विद्यार्थियों ने विधायक महोदय से अनुरोध किया है कि वे इन समस्याओं के निराकरण के लिए त्वरित कार्रवाई करें, ताकि मावा मोदेल के सभी छात्रों को एक उपयुक्त एवं अनुकूल अध्ययन वातावरण मिल सके और उनका भविष्य सुरक्षित हो सके।ज्ञापन सौंपने के दौरान जागृति, लतीफ, शीतल, गौतम एवं सर्व आदिवासी युवा प्रभाग जिला प्रवक्ता दीपक कल्लो, गोंडवाना युवा प्रभाग ब्लॉक सचिव अशंवत दुग्गा, सदस्य विजय मरकाम,प्रमोद तेता आदि मौजूद थे। 

Post a Comment

0 Comments