Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: एसडीएम आदेश की अवहेलना, ग्राम सटेली में वन भूमि पर निर्माण कार्य जारी*

 *एसडीएम आदेश की अवहेलना, ग्राम सटेली में वन भूमि पर निर्माण कार्य जारी*



दुर्गूकोंदल15 दिसंबर 2025।​ग्राम सटेली निवासी सावित्री भुआर्य ने एसडीएम द्वारा जारी पट्टा निरस्तीकरण के आदेश को दरकिनार करते हुए, विवादित वन भूमि पर अपना निर्माण कार्य एक बार फिर से शुरू कर दिया है।जिससे गांव में पु:न विवाद की स्थिति निर्मित हो गई है ।​क्योकि संबंधित भूमि वन क्षेत्र के अंतर्गत आती है।ग्रामीणों की इस पर अवैध निर्माण शिकायत के बाद, एसडीएम  ने कानूनी प्रक्रिया के तहत पूर्व में इस भूमि का पट्टा निरस्त करने का आदेश दिया था और निर्माण को तत्काल रोकने का निर्देश दिया था।​ग्रामीण पीलम नरेटी, बलराम टेपरिया,कृष्णा पटेल,नरेंद्र बारला,अग्नू राणा,उतरा पटेल,आनंद राना,मोहित नरेटी ने बताया कि  आदेश जारी होने के कुछ समय बाद निर्माण रोक दिया गया था, लेकिन अब दोबारा से कार्य जोर-शोर से शुरू कर दिया गया है। यह प्रशासनिक आदेश की सीधी और गंभीर अवहेलना है।​बल्कि यह वन संरक्षण अधिनियम का भी स्पष्ट उल्लंघन है, जिससे वन क्षेत्र को क्षति पहुंच रही है।राजस्व और वन विभाग के अधिकारी इस अवहेलना को तुरंत संज्ञान में लें और आदेश का पालन सुनिश्चित करने के लिए कड़ी वैधानिक कार्रवाई करें।

Post a Comment

0 Comments