बालोद
लोकेशन -उमरादाह
तारीख 15/12/25
*पार्श्वनाथ दिव्यांग विद्या मंदिर उमरादाह में 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का जन्म कल्याणक हर्षोल्लास से मनाया गया: मूक-बधिर बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने सबको किया मंत्रमुग्ध!*
सुलतानमल सजनाबाई चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित पार्श्वनाथ दिव्यांग विद्या मंदिर, उमरादाह, में आज 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का जन्म कल्याणक धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल में स्थापित भगवान पार्श्वनाथ की विशाल प्रतिमा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद, स्कूल के मूक-बधिर बच्चों ने एक मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी, जिसकी सभी उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की।
इस गरिमामयी आयोजन में गुंडरदेही के नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती के चित्र पर पूजा-अर्चना कर किया गया। मूक-बधिर बच्चों की संगीत की धुन पर शानदार नृत्य प्रस्तुति देखकर दर्शकगण आश्चर्यचकित और भाव-विभोर हो गए। उनकी प्रतिभा को देखते हुए उन्हें पुरस्कृत भी किया गया।
मुख्य अतिथि प्रमोद जैन ने बाफना परिवार को, जो इस स्कूल का संचालन कर रहे हैं, उनके इस पुण्य कार्य के लिए बधाई दी और नमन किया। उन्होंने कहा कि बहुत कम लोग इस तरह के जनसेवा कार्यों में आगे आते हैं और वह यहाँ आकर आत्मविभोर हैं। उन्होंने अपनी ओर से स्कूल ट्रस्ट को ₹21,000 देने की घोषणा की और शासन से भी इस अद्भुत व्यवस्था को देखने का आग्रह किया।
ट्रस्टी मूलचंद बाफना ने बताया कि यह स्कूल भगवान पार्श्वनाथ के आशीष और संत महेंद्र सागर जी एवं मनीष सागर जी महाराज साहब की प्रेरणा से संचालित हो रहा है। यहाँ वर्तमान में 28 बच्चे और 3 शिक्षक हैं। सबसे खास बात यह है कि यहाँ पढ़ाने वाले शिक्षक भी मूक-बधिर हैं, जो बच्चों को बहुत अच्छे से पढ़ा रहे हैं। स्कूल में बच्चों के रहने, पढ़ने और भोजन की सारी व्यवस्था निःशुल्क रखी गई है।
डॉक्टर प्रदीप जैन ने बाफना परिवार के जन सेवा के कार्य को समाज के लिए एक प्रेरणा बताया, जिससे वे अपने धन का सार्थक उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह स्कूल क्षेत्र के मूक-बधिर बच्चों के लिए एक संबल है।
स्कूल की व्यवस्था से प्रभावित होकर कई गणमान्य नागरिकों ने सहयोग राशि प्रदान की। कार्यक्रम का सफल संचालन स्कूल की देखरेख करने वाले अरुण बाफना ने किया और आभार प्रदर्शन स्कूल की संचालिका सुनीता रामपुरिया ने किया। भगवान पार्श्वनाथ की पूजा श्रीमती त्रिशला चौरड़िया एवं संभवनाथ महिला मंडल द्वारा सम्पन्न कराई गई, और श्रेयांस भंसाली ने भक्ति गीत की प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर गौतम बाफना, प्रकाश बाफना, रूपचंद गोलछा, प्रकाश भंसाली, सुभाष बाफना, आशीष बाफना, विनोद जैन, संजय ढेलडिय़ा सहित बहु संख्या में गणमान्य नागरिक और बच्चों के पालक उपस्थित रहे।
रिपोर्टर
विजन टीवी चैनल गुण्डरदेही संवाददाता रूपचंद जैन की रिपोर्ट
9691605512


0 Comments