कोटपारा–आमाकड़ा में संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य समापन
*खेल से अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास होता है: विधायक सावित्री मनोज मंडावी*
दुर्गूकोंदल | 20 दिसंबर 2025।
विकासखंड दुर्गूकोंदल अंतर्गत ग्राम कोटपारा, ग्राम पंचायत आमाकड़ा में आयोजित संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक सावित्री मनोज मंडावी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कीसमापन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती मंडावी ने कहा कि खेलकूद बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल से बच्चों में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया तथा विजेता एवं प्रतिभागी सभी बच्चों की सराहना की।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में चन्द्रिका नेताम, सरपंच ग्राम पंचायत आमाकड़ा; आनंद तेता, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल; सुलोचना कोरेटी, सदस्य जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल; सोपसिंग आंचला, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्गूकोंदल; सुनाराम तेता, अध्यक्ष जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर; पीलम नरेटी, सदस्य जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल उपस्थित रहे।इसके साथ ही बलराम टेमरिया, सोमदेव कोरेटी, कैलाश नेताम, मुकेश दर्रो, रामरतन नेताम, भुनेश्वर नेताम, धर्मेन्द्र नेताम, दीनदयाल पटेल, राजू संघोरिया, नंदकिशोर नेताम, अमीत दुग्गा, हेमंत नरेटी, सुरेश नरेटी एवं मनोहर नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।समारोह में आमाकड़ा संकुल के समस्त शिक्षकगण, बड़ी संख्या में विद्यार्थी तथा ग्रामवासी भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए, जिससे बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने आयोजन समिति एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं ग्रामीण अंचलों में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त माध्यम हैं।



0 Comments