Cgvtv संवाददाता राम प्रताप सिंह की रिपोर्ट
बेलगहना.....
77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर डी.एन. कालिका फ्यूल्स दालसागर परिसर में राष्ट्रभक्ति का भावपूर्ण माहौल देखने को मिला। संस्थान के संचालक, अखिल भारतीय किसान संघ बेलगहना इकाई के अध्यक्ष एवं पूर्व जनपद सदस्य श्री प्रभात कुमार पांडे ने विधिवत रूप से राष्ट्रध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी।
इस अवसर पर डी.एन. कालिका फ्यूल्स के समस्त स्टॉफ की गरिमामय उपस्थिति रही। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।
ध्वजारोहण उपरांत श्री पांडे ने क्षेत्र में आयोजित विभिन्न गणतंत्र दिवस कार्यक्रमों में भी सहभागिता निभाई, जहां उन्होंने जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को संविधान की भावना के अनुरूप कार्य करने का संदेश दिया।
गणतंत्र दिवस पर उद्बोधन
इस अवसर पर श्री प्रभात कुमार पांडे ने अपने संबोधन में कहा—
“गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान की शक्ति और लोकतंत्र की जिम्मेदारी का बोध कराता है। आज आवश्यकता है कि हम संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी ईमानदारी से निर्वहन करें। किसान, मजदूर, युवा और हर नागरिक यदि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर कार्य करे, तभी सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है।”
उन्होंने सभी को राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और देश के विकास में सहभागिता का संकल्प दिलाया।



0 Comments