बलरामपुर में हर्षोल्लास के साथ 77 वें गणतंत्र दिवस मनाया गया , मुख्य समारोह में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ध्वजारोहण कर की परेड की सलामी।
संवाददाता अरविंद कुमार बेक
बलरामपुर। गणतंत्र दिवस जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस वर्ष गणतंत्र दिवस का 77वें वर्षगांठ, जिला मुख्यालय बलरामपुर के पुलिस लाईन ग्राउंड में जिला स् तरीय मुख्य समारोह आयोजित हुआ। मुख्य समारोह में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली तथा मुख्यमंत्री के प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया
मुख्य समारोह में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने समारोह स्थल पर ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्रगान एवं वन्दे मातरम का गायन किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कलेक्टर राजेन्द्र कटार व पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर के साथ परेड का निरीक्षण किया, इसके पश्चात मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया। मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के प्रतीक गुब्बारे आकाश में छोड़े गये। तत्पश्चात परेड में शामिल पुलिस बल, नगर सेना की सशस्त्र टुकडियां द्वारा हर्षफायर कर राष्ट्रीय तिरंगे को सलामी दी गयी और राष्ट्रपति का जय घोष किया गया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक विमलेश कुमार देवांगन व परेड टू आईसी हिम्मत सिंह शेखावत के नेतृत्व में 12वीं वाहनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल रामानुजगंज, 10वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ शस्त्र बल, जिला पुलिस बल पुरूष एवं महिला, नगर सेना बलरामपुर पुरुष एवं महिला, वन विभाग, एनसीसी बालक, एनएसएस बालिका, एनएसएस बालक, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर, स्वामी आत्मांनद विद्यालय बलरामपुर बालक तथा संत जोसेफ उच्चतरबलरामपुर। गणतंत्र दिवस जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस वर्ष गणतंत्र दिवस का 77वें वर्षगांठ, जिला मुख्यालय बलरामपुर के पुलिस लाईन ग्राउंड में जिला स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित हुआ। मुख्य समारोह में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली तथा मुख्यमंत्री के प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया।
मुख्य समारोह में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने समारोह स्थल पर ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्रगान एवं वन्दे मातरम का गायन किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कलेक्टर राजेन्द्र कटार व पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर के साथ परेड का निरीक्षण किया, इसके पश्चात मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया। मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के प्रतीक गुब्बारे आकाश में छोड़े गये। तत्पश्चात परेड में शामिल पुलिस बल, नगर सेना की सशस्त्र टुकडियां द्वारा हर्षफायर कर राष्ट्रीय तिरंगे को सलामी दी गयी और राष्ट्रपति का जय घोष किया गया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक विमलेश कुमार देवांगन व परेड टू आईसी हिम्मत सिंह शेखावत के नेतृत्व में 12वीं वाहनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल रामानुजगंज, 10वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ शस्त्र बल, जिला पुलिस बल पुरूष एवं महिला, नगर सेना बलरामपुर पुरुष एवं महिला, वन विभाग, एनसीसी बालक, एनएसएस बालिका, एनएसएस बालक, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर, स्वामी आत्मांनद विद्यालय बलरामपुर बालक तथा संत जोसेफ उच्चतर
माध्यमिक विद्यालय बालक बलरामपुर के दलों ने देशभक्ति धुनों पर कदम से कदम मिलाते हुए आकर्षक मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया और मंच के सम्मुख पहुंच राष्ट्रीय ध्वज और मुख्य अतिथि को पूरे जोश और उत्साह से सलामी दी। परेड के बाद मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने जिले के शहीद जवानों के परिजनों को शॉल व श्रीफल देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मार्च पास्ट की उत्कृष्ट प्रस्तुति पर सीनियर वर्ग में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 12वीं वाहिनी रामानुजगंज को प्रथम, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 4थीं वाहिनी डी कम्पनी एवं 10वीं वाहिनी डी कम्पनी को द्वितीय तथा जिला पुलिस बल पुरूष को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार जूनियर वर्ग में राष्ट्रीय कैडर कोर (एनसीसी) शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर को प्रथम स्थान, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय बलरामपुर को द्वितीय स्थान तथा संत जोसेफ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शासकीय पहाड़ी कोरवा आवासीय विद्यालय भेलवाड़ीह को प्रथम स्थान, उर्सुलाइन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झिंगों को द्वितीय स्थान एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय वाड्रफनगर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विभागीय झांकियों में आदिवासी विकास विभाग को प्रथम स्थान, कृषि विभाग को द्वितीय तथा उद्यान विभाग को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। साथ ही वीरगाथा 5.0 सत्र 2025-26 जिले में विधानुसार 4 बालिका का जिला समिति द्वारा ऑनलाईन आकलन कर चयन किया गया था। जिन्हें मंत्री श्रीमती राजवाड़े के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में जिले में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के 67 अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान गणमान्य नागरिक, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, बड़ी संख्या में शालेय छात्र-छात्राएं तथा आमजन उपस्थित रहे।


0 Comments