Kanker Breaking News:
खाकी ने किया 'जलदूतों' का सम्मान.....
गंगरेल बांध की गहराइयों से निकाला था सच, गणतंत्र दिवस पर सम्मानित हुए 40 जांबाज मछुआरे.....
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज उत्तर बस्तर कांकेर की 'हल्बा पुलिस' ने मानवता और कर्तव्यपरायणता की एक अनूठी मिसाल पेश की है.....
पुलिस ने उन 40 मछुआरों को सम्मानित किया है, जिन्होंने कड़कड़ाती ठंड में गंगरेल बांध के अथाह जलस्तर के बीच 5 दिनों तक ऑपरेशन चलाकर हत्या के एक सनसनीखेज मामले की गुत्थी सुलझाने में मदद की.....
ग्राम देवीनवागांव में हुई हत्या के बाद आरोपियों ने साक्ष्य छुपाने के लिए शव को भारी पत्थरों से बांधकर गंगरेल बांध में डुबो दिया था.....
आज चौकी प्रभारी कोमल भूषण पटेल ने इन जांबाजों का सम्मान किया.....
सभी 40 मछुआरों को 'शाल' और 'मिठाई' भेंट कर उनके साहस और पुलिस के प्रति उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया.....
77वें गणतंत्र दिवस पर जहाँ पूरा देश तिरंगे को नमन कर रहा है, वहीं हल्बा पुलिस के इस 'सम्मान समारोह' ने यह साबित कर दिया कि वर्दी और जनता जब मिल जाए, तो कोई भी अपराधी बच नहीं सकता......।

0 Comments