गौरेला पुलिस ने 3 दिन में अंधे कत्ल का किया खुलासा, सगे बड़े भाई ने की थी हत्या
गौरेला थाना क्षेत्र में घटित अंधे कत्ल के मामले को पुलिस ने मात्र 3 दिनों में सुलझा लिया है। 31 दिसंबर 2025 की रात से 1 जनवरी 2026 की सुबह के बीच चंद्रभान सिंह उरेती (29 वर्ष) का शव उसके घर के सामने संदिग्ध अवस्था में मिला था। सिर, चेहरे व गले में गंभीर चोटों के निशान पाए गए थे।
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी के निर्देशन में गठित टीम ने जांच के दौरान पारिवारिक विवाद को आधार बनाकर विवेचना की। साक्ष्यों और पूछताछ के बाद मृतक के सगे बड़े भाई चेतन सिंह उरेती (42 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया, जिसने हत्या करना स्वीकार किया।
आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। इस कार्रवाई में थाना गौरेला पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

0 Comments