Cgvtv संवाददाता राम प्रताप सिंह की रिपोर्ट.....
बिलासपुर। राजपूत क्षत्रिय प्रीमियर लीग सीजन-2 का रोमांचक समापन हुआ, जिसमें इमलीभाठा एलिगेटर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।जीत के बाद शनिवार सुबह स्पोंसर सहित गिरजाबन हनुमान मंदिर दर्शन करने पहुंची टीम। फाइनल मुकाबला बेहद प्रतिस्पर्धात्मक रहा, जहां टीम ने लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए जीत दर्ज की।
मैच में 130 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इमलीभाठा एलिगेटर्स के खिलाड़ियों ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टीम की जीत में निलेश सिंह की अहम भूमिका रही, जिन्होंने धमाकेदार शतक जड़ते हुए न केवल मैच जिताया, बल्कि मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का खिताब भी अपने नाम किया।
पूरे टूर्नामेंट के दौरान क्षत्राणी वारियर्स टीम ने भी शानदार खेल दिखाया और फाइनल तक का सफर तय किया। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, जिससे दर्शकों में खासा उत्साह बना रहा।
आयोजन समिति के अनुसार, इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य समाज में खेल भावना को बढ़ावा देना और युवाओं को एक मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता में समाज के 45 वर्ष से अधिक आयु के सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे आयोजन और भी खास बन गया।
समापन अवसर पर विजेता टीम को ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों और खिलाड़ियों ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।


0 Comments