मानवता की मिसाल:- थाना डोंगरगाँव पुलिस ने अज्ञात मृतक का कराया सम्मानपूर्वक कफन-दफन
थाना डोंगरगाँव पुलिस द्वारा मानवता का परिचय देते हुए शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल
राजनांदगाँव में उपचार के दौरान मृत हुए एक अज्ञात पुरुष के शव का विधिवत कफन दफन कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना डोंगरगांव डायल 112 वाहन द्वारा इवेंन्ट मिलनें पर एक अज्ञात पुरुष को ग्राम अर्जुनी से गंभीर बीमार अवस्था में उपचार हेतु शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल राजनांदगाँव में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु दिनांक 11.03.2026 को हो गई। अस्पताल प्रबंधन द्वारा उक्त घटना की सूचना अस्पताल पुलिस चौकी को को दी गई, जिस पर पुलिस चौकी द्वारा वारिसान के आने का इंतजार किया गया कोई भी परिजन एवं वारिसान नही आने से थाना डोंगरगांव को कफन दफन कराने हेतु सुचना प्राप्त होनें से आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ की गई। फोटोग्राफ एवं विडियोग्राफी कराया गया।
थाना डोंगरगाँव पुलिस द्वारा मृतक की पहचान स्थापित करने के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों एवं सरहदी जिलो में मृतक का फोटोग्राफ भेज कर एवं कोटवार ग्रुप एवं विभिन्न सोशल मिडिया गु्रप में फोटो पहचान हेतु सूचना प्रेषित की गई तथा गुम इंसान संबंधी अभिलेखों से मिलान किया गया। साथ ही मृतक के हुलिए के आधार पर स्थानीय स्तर पर भी पहचान कराने का प्रयास किया गया, किन्तु निर्धारित समयावधि तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी और न ही कोई परिजन अथवा दावेदार सामने आया। ऐसी स्थिति में पुलिस द्वारा विधिसम्मत आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए अज्ञात मृतक के शव का सम्मान पूर्वक कफन-दफन चिखली राजनांदगांव स्थित मुक्तिधाम में कराया गया, ताकि मृतक को मानवीय गरिमा के साथ अंतिम संस्कार दिया जा सके।
इस कार्यवाही के माध्यम से थाना डोंगरगाँव थाना द्वारा मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए अज्ञात मृतक को सम्मानजनक अंतिम विदाई दी गई, जिसकी क्षेत्र में सराहना की जा रही है। संपुर्ण कार्यवाही मे प्रशिक्षु आईपीएस आदित्य कुमार थाना प्रभारी डोंगरगांव प्रधान आरक्षक 233 संदीप देशमुख एवं आरक्षक 1673 ओंकार कुर्रे का महत्वपुर्ण योगदान रहा।

0 Comments