Cgvtv संवाददाता राम प्रताप सिंह की रिपोर्ट.......
बेलगहना....भारतीय जनता पार्टी मंडल बेलगहना की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला संगठन प्रभारी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव तथा भाजपा जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) मोहित जायसवाल, जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र दुबे, मंडल अध्यक्ष रामेश्वर राजपूत के मार्गदर्शन में किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रेमलाल यादव द्वारा किसान मोर्चा कार्यकारिणी की सूची विधिवत जारी की गई।
जारी सूची के अनुसार श्री टेकचंद पटेल एवं श्री कृष्ण कुमार तिवारी को मंडल महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा मंडल स्तर पर विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।
महामंत्री बनने पर पदाधिकारियों की प्रतिक्रिया
नवनियुक्त महामंत्री श्री टेकचंद पटेल ने कहा कि पार्टी नेतृत्व और मंडल अध्यक्ष द्वारा जो विश्वास उन पर जताया गया है, उस पर वे पूरी निष्ठा से खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
वहीं श्री कृष्ण कुमार तिवारी ने कहा कि यह दायित्व उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने मंडल अध्यक्ष प्रेमलाल यादव एवं वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन विस्तार, युवाओं की सक्रिय भागीदारी और कार्यकर्ताओं के समन्वय पर विशेष ध्यान देंगे।
नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नई टीम के साथ मंडल बेलगहना में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से संपन्न किया जाएगा।
देखें सूची:-




0 Comments