Ticker

6/recent/ticker-posts

KORBA: पाली शांति समिति की बैठक आयोजित

 पाली शांति समिति की बैठक आयोजित 

कोरबा

पाली -होलिका दहन, होली एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पाली थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई ।



बैठक में इन पर्वों के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया। थाना प्रभारी नागेश तिवारी ने शांति समिति के सदस्यों एवं संबंधित जनप्रतिनिधियों से होली का पर्व आपसी सद्भाव प्रेम और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की.उन्होंने कहा कि शांति और कानून व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस लगातार मुस्तैदी से कार्य करेगा. जिसमें आम जनता जनप्रतिनिधियों की सहभागिता आवश्यक है. बैठक में पर्वों के दौरान सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई, ताकि त्यौहार सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सकें. बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल ने कहा कि जबरिया रंग लगाना, नशे की हालत में वाहन चालन, तीन सवारी वाहन चलाना ,यातायात बाधित करना,हुल्लड़बाजी से लोगों को बचना चाहिए. बैठक मे नगर पंचायत उपाध्यक्ष लखन प्रजापति, चंद्र शेखर पटेल  मण्डल अध्यक्ष भाजपा सहित विभिन्न जन प्रतिनिधि ,पार्षद पत्रकारगढ़ विभिन्न समाज और धर्मावलंबी आदि अन्य उपस्थित थे.

Post a Comment

0 Comments