Ticker

6/recent/ticker-posts

RAJNANDGAON: आरोपी द्वारा नाबालिका को बहला फुसला कर भगा कर ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सायबर थाना राजनांदगांव के सहयोग से लालबाग पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 थाना लालबाग जिला राजनांदगांव पुलिस की कार्यवाही।

 आरोपी द्वारा नाबालिका को बहला फुसला कर भगा कर ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सायबर थाना राजनांदगांव के सहयोग से लालबाग पुलिस ने किया गिरफ्तार। 

गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल।

आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को किया गया जप्त।

 नाम आरोपी - कमल जनबंधु पिता स्व.महेश्वर सिह जनबंधु उम्र 19 साल निवासी ग्राम जैत गुण्डरा मंदिर चैक के पास पुलिस चैकी जोब थाना छुरिया जिला राजनांदगांव छ.ग.



मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है। दिनांक 24/03/2026 को शासकीय जिला अस्पताल राजनांदगांव के अस्पताली मेमो से सूचना  प्राप्त हुआ कि एक नाबालिक पीडिता उम्र 17 वर्ष की जो ढाई माह की गर्भवती है जिसका पेट दर्द से ईलाज हेतु भर्ती हुई है। मेमो जांच दौरान पीडिता की मां के द्वारा एक लिखित आवेदन पत्र दिया जिसमें आरोपी कमल जनबंधु के द्वारा उसकी नाबालिक लडकी उम्र 17 वर्ष को अपने साथ बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया, जिससे उसकी लडकी ढाई माह की गर्भवती हो गयी है कि शिकायत पर धारा 137(2), 64 बीएनएस 4 पाक्सो एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा प्रकरण में त्वरित विवेचना कार्यवाही कर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने निर्देश दिये जाने व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भापुसे) के मार्गदर्शन में थाना सायबर टीम के सहयोग से लालबाग पुलिस के द्वारा मामले में विवेचना त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी कमल जनबंधु पिता स्व.महेश्वर सिह जनबंधु उम्र 19 साल निवासी ग्राम जैतगुडरा मंदिर चौक के पास, पुलिस चौकी जोब थाना छुरिया जिला राजनांदगांव छ.ग. का पता तलाश कर पकड़ा गया, जिसे पूछताछ पर अपराध घटित करना स्वीकार करने पर आज दिनांक 26/03/2026 को विधिवत् आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही में निरी. रमेश पटेल, निरी. उप निरी. ईशा ओग्रे,  सउनि शोभाराम बेरबंशी,  आर. मुकेश सोनवानी, आर.राकेश धुर्वे, निरीक्षक विनय परमार (सायबर थाना प्रभारी) तथा स्टाफ एवं उप निरी.गीतांजली सिन्हा (रक्षित केंद्र) का सराहनीय योगदान रहा है।

Post a Comment

0 Comments