Ticker

6/recent/ticker-posts

BEMETARA: स्वच्छ धरा वेलफेयर का तीसरा स्थापना दिवस सिद्धी माता मंदिर बेमेतरा में संपन्न*।

 बालोद 

लोकेशन -बेमेतरा

ता26/03/26

स्वच्छ धरा वेलफेयर का तीसरा स्थापना दिवस सिद्धी माता मंदिर बेमेतरा में संपन्न*।     

 



   

             नवरात्रि पर्व पर हरा भरा,स्वच्छ धरा के उद्देश्य को लेकर स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ की टीम द्वारा सुप्रसिद्ध नाड़ी वैद्य परम पूज्य गुरुदेव बिरेंद्र देशमुख एवं संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल के मार्गदर्शन पर संचालित स्वच्छता ,जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान का तीसरा स्थापना दिवस सिद्धी माता मंदिर, जिला बेमेतरा में स्वच्छता अभियान चलाकर झिल्ली, गुटखा पाउच आदि कचरे को एकत्रित कर निर्धारित स्थान पर डंप किया। जिसे वहां मौजूद सफाई कर्मचारी उठाकर निर्धारित स्थान पर डंप करेंगे।जिसे नगर निगम प्रशासन उठाकर ले जाएगी। सफाई पश्चात "जल है तो बल है" "जागो और जगाओ, स्वच्छता अपनाओ" "हरा भरा स्वच्छ धरा" नारे के द्वारा लोगों को स्वच्छता और जल संरक्षण के लिए जागरूक किया। तत्पश्चात् सिद्धी माता मंदिर में स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति टीम आजीवन सदस्य बालूराम वर्मा द्वारा दिया गया साठ लीटर का पीले रंग का एक कूड़ा दान एवं आजीवन सदस्या श्रीमती तरुणा देशमुख द्वारा अपने दिवंगत पति स्व. विजय कुमार देशमुख की स्मृति में एक साठ लीटर का पीले रंग का कूड़ा दान सिद्धी माता मंदिर में दान स्वरूप सप्रेम भेंट किया। ताकि लोग कचरा इधर उधर न फेंक कर कुड़ेदान में डालें मंदिर परिसर में स्वच्छता बनाए रखें। मंदिर समिति ने स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति के इस जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए स्वच्छ धरा के सदस्यों को सिद्धी माता जी की फोटो के साथ प्रसाद एवं महिला सदस्य को साड़ी भेंट कर सम्मानित किया।स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल ने बताया कि स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति पूरे छत्तीसगढ़ में भ्रमण कर जगह जगह स्वच्छता,जल संरक्षण,नशा मुक्ति अभियान, पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान चला रही है और साथ ही साथ शासन प्रशासन भी लोगों को इसके लिए जागरूक कर रही है।इसका असर जनता पर पड़ा है पहले से बहुत लोग इस जागरूकता से प्रभावित होकर जागरूक हुए हैं क्योंकि कई स्थानों पर हमें दुबारा जाने का अवसर मिलता है तो वहां इस अभियान की जागरूकता देखने मिलती है,तब हमें बहुत ही खुशी और गर्व का अनुभव होता है कभी कभी खुशी से ऑंखें भी नम हो जाती है।लोग स्वच्छ धरा वेलफेयर से जुड़कर स्वयं जागरूक होकर और लोगों को भी जागरूक कर रहे हैं। इसके पश्चात् वैदिक गुरुकूल विद्यापीठ श्रीराम जानकी आश्रम ,सगनी घाट एवं भुइंया फोड़ शिवलिंग मंदिर ग्राम कोड़िया में भी जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।हमारा मानना है स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है। "स्वच्छ धरा पर चल, होगा हर समस्या हल"। मैं इस समाचार के माध्यम से आप सभी श्रद्धालुओं से निवेदन करता हूं कि मंदिर परिसर में स्वच्छता बनाए रखें , कचरा इधर उधर न फेंके, कचरा निर्धारित स्थान पर डालें।

प्रदेश संयुक्त सचिव सुरेन्द्र साहू ने बताया स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति, छत्तीसगढ़ टीम जागरूकता अभियान चलाकर स्वयं कचरा,गंदगी उठाकर स्वच्छता ,जल संरक्षण अभियान कर समाज को इसके लिए प्रेरित करने का कार्य कर रही है।आप सभी इस पर अमल कर अपने अपने आसपास स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण,जल संरक्षण का कार्य कर और लोगों को जागरूक करने का काम करें।

इस अभियान में छत्तीसगढ़ संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल, संयुक्त सचिव सुरेन्द्र साहू, दुर्ग जिलाअध्यक्ष तोरन देशमुख, तरुणा देशमुख,महेंद्र यादव एवं सिद्धी माता मंदिर समिति से चंद्रशेखर दुबे,छगन साहू,माधव साहू, रामकुमार साहू,जगराखन साहू,जोहन निषाद,लखन साहू,सनत साहू तथा वैदिक गुरुकूल विद्यापीठ श्रीराम जानकी आश्रम से यादव दिग्विजय सिंह,निहाल यादव,तन्मय साहू, उमेश साहू,चिरन्ज निषाद,सागर साहू ,सोनू यादव,दिवेन्द पटेल,सतीष साहू,तीर्थ पटेल,रूचित साहू, शामिल हुए।


रिपोर्टर 

विजन टीवी चैनल गुण्डरदेही संवाददाता रूपचंद जैन की रिपोर्ट 

9691605512

Post a Comment

0 Comments