Ticker

6/recent/ticker-posts

RAJNANDGAON: होली पर्व के दौरान हथियार लहराकर डराने धमकाने वाले पर की गयी आर्म्स एक्ट तहत् कार्यवाही।

 थाना लालबाग जिला राजनांदगांव 

 थाना लालबाग पुलिस की कार्यवाही।

होली पर्व के दौरान हथियार लहराकर डराने धमकाने वाले पर की गयी आर्म्स एक्ट तहत् कार्यवाही।

आरोपी से एक नग चाकू किया गया जप्त। 

आरोपी को गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश कर आदेशानुसार किया गया जेल दाखिल।



    पुलिस अधीक्षक  सुश्री अंकिता शर्मा (भ0पु0से0) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में अपराध के रोकथाम व नियंत्रण एवं होली पर्व के दौरान काननू व शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु असामाजिक तत्वो के खिलाफ सतत अभियान कार्यवाही किया जा रहा है, वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थाना क्षेत्र में अपराधिक लोगो की गतिविधियों पर नजर रखकर कार्यवाही किये जाने हेतु दिये गये निर्देश के परिपालन में आज दिनांक 03.03.2026 को ग्राम पेंड्री में  राजू साहू पिता लक्ष्मीनारायण साहू उम्र 33 वर्ष निवासी पेंड्री थाना लालबाग जिला राजनांदगांव अपने हाथ में धारदार चाकू लेकर मोहल्ले में घुम रहा था और लोगो को डरा धमका रहा था, जिसे घेराबंदी कर पकड़ कर आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू  को उससे जप्त कर आरोपी का कृत्य धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध कारित करना पाए जाने से आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया।

            उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल, सहायक उप निरीक्षक ए पी शीला, अश्वनी यदु,  आरक्षक राकेश धुर्वे, कमल किशोर यादव  एवं समस्त थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Post a Comment

0 Comments