Ticker

6/recent/ticker-posts

BALOD: स्वच्छ धरा वेलफेयर का 163 वॉं स्वच्छता,जल संरक्षण, नशामुक्ति जागरूकता अभियान संपन्न।

 बालोद 

लोकेशन- भिलाई नगर

तारीख 12/04/26

स्वच्छ धरा वेलफेयर का 163 वॉं स्वच्छता,जल संरक्षण, नशामुक्ति जागरूकता अभियान संपन्न। 


 हरा भरा,स्वच्छ धरा के उद्देश्य को लेकर स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ की टीम लगातार 163 वें सप्ताह पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों हुडको तालाब भिलाई नगर ,शिव पार्वती धाम बालोद,शिव मंदिर महाकाल सुरेगॉंव,शिव दुर्गा मंदिर भिलाई नगर में स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति की टीम द्वारा तालाब एवं मंदिरों में पूजन सामग्री के साथ झिल्ली,कागज, खाद्य पदार्थ के रेपर, प्लास्टिक चम्मच, पानी पाउच,पानी प्लास्टिक बाटल, गुटखा पाउच,जूठा दोना पत्तल,पूजा हवन सामग्री जिसे श्रद्धालु लोग इस तालाब में ठंडा करते हैं आदि को एकत्रित कर निर्धारित स्थान पर डंप किया गया। ये कचरे सड़कर बदबू फैला रहे थे, जिसे स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ टीम द्वारा इस बदबूदार कचरे को तालाब से बाहर निकाल कर निर्धारित स्थान पर डंप किया एवं वहां स्नान करने आए लोगों ने घाट पर तालाब से निकाल कर कचरा रखा था उसे भी उठाकर निर्धारित स्थान पर डंप किया जिसे नगर निगम प्रशासन उठाकर ले जाएगा।इस तालाब एवं मंदिर में आए लोगों को कचरा इधर उधर न फेंक कर निर्धारित स्थान में डालने के लिए जागरूक किया एवं हुडको तालाब परिसर में आए लोगों को बैनर,नारे, स्लोगन, कविता के माध्यम से तालाब परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा तालाब के पानी को साफ सुथरा रखने की अपील की। तालाब परिसर में लगे पौधों की देखभाल कर सदस्या नीता बघेल ने पानी डाला और हमेशा डालती रहेंगी क्योंकि अब गर्मी ने दस्तक दे दी है। सफाई पश्चात "जल है तो बल है" "जल ही जीवन धारा है, जिसने हमें संवारा है" "जागो और जगाओ, स्वच्छता अपनाओ" नारे के द्वारा लोगों को स्वच्छता और जल संरक्षण के लिए जागरूक किया।हुडको तालाब में सैर करने आए लोगों ने बताया तालाब में कुछ लोग मछली पकड़ते हैं जिसमें थर्माकोल का इस्तेमाल होता है ये थर्माकोल तालाब के पानी में जगह जगह तैर रहे हैं जिससे तालाब का पानी गंदा हो रहा है।हम प्रशासन से निवेदन करते हैं कि इस पर अंकुश लगाए।स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल ने बताया कि स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ की टीम हर वर्ष गर्मी पूर्व तालाब की साफ-सफाई करती है, किसी वर्ष निगम प्रशासन भी हमारे साथ होती है। साफ-सफाई होने के बाद तालाब में पानी भरना उचित होता है। जिससे पानी साफ सुथरा रहता है। लेकिन इस बार निगम प्रशासन का सहयोग नहीं मिला हम आधा सफाई किए थे कि तालाब में पानी भर दिया गया।अब सफाई में हमें दिक्कत हो रही है क्योंकि हमारे पास प्रशासन जैसे संसाधन उपलब्ध नहीं है।सभी श्रद्धालुओं से निवेदन है कि वे कम से कम पूजन सामग्री का उपयोग करें और झिल्ली का ताकि तालाब में कम सामग्री ठंडा हो जिसे नगर निगम द्वारा आसानी से बाहर निकाला जा सके जिससे दुर्गंध, गंदगी न हो क्योंकि स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है। "स्वच्छ धरा पर चल, होगा हर समस्या हल"। मैं इस समाचार के माध्यम से प्रशासन से निवेदन करता हूं कि इस तालाब में पूजन सामग्री ठंडा करने के लिए एक कुंड का निर्माण कर दिया जाय जिससे तालाब साफ सुथरा रहेगा।

आजीवन सदस्य महेंद्र यादव ने बताया स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति, छत्तीसगढ़ टीम जागरूकता अभियान चलाकर स्वयं कचरा,गंदगी उठाकर स्वच्छता ,जल संरक्षण अभियान कर समाज को इसके लिए प्रेरित करने का कार्य कर रही है।आप सभी इस पर अमल कर अपने अपने आसपास स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण,जल संरक्षण का कार्य कर और लोगों को जागरूक करने का काम करें। इस अभियान में छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल,सरोज टहनगुरिया, कार्तिक राम चंद्राकर, महेंद्र यादव, टिकेंद्र हरदेल बालोद से,डेरहा देशमुख सुरेगॉंव से, भागीरथी सिन्हा सेक्टर 10 से, नीता बघेल, अरुण अग्रवाल, दाऊलाल बघेल कपीश्वर धाम से,भानु सिंह साहू,चितरंजन दुर्गादेशमुख,उमेद साहू,टीनल हरदेल शामिल हुए।


रिपोर्टर 

विजन टीवी चैनल बालोद रुपचंद जैन की रिपोर्ट 

9691605512

Post a Comment

0 Comments