Cgvtv संवाददाता राम प्रताप सिंह की रिपोर्ट.....
बेलगहना.... छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशभर के 515 नए धान उपार्जन केंद्रों का वर्चुअल उद्घाटन किया, जिसमें बेलगहना क्षेत्र का दालसागर धान उपार्जन केंद्र भी अब आधिकारिक रूप से अस्तित्व में आ गया है।
दालसागर में इस ऐतिहासिक मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप जूदेव, भाजपा जिलाध्यक्ष ग्रामीण मोहित जायसवाल और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लवकुश कश्यप की मौजूदगी में भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों और जनप्रतिनिधियों की भारी भीड़ देखने को मिली।
👉 क्यों था यह केंद्र जरूरी?
बेलगहना धान खरीदी केंद्र पर हर साल भारी दबाव रहता था। यहां अब तक 1 लाख 54 हजार क्विंटल से ज्यादा धान खरीदी होती थी, जिससे किसानों को लंबी कतारों और परेशानी का सामना करना पड़ता था।
👉 अब क्या बदलेगा?
दालसागर में नया केंद्र खुलने से लगभग 610 किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और करीब एकसठ हजार आठ सौ एक क्विंटल धान खरीदी का बोझ बेलगहना केंद्र से कम हो जाएगा।
👉 किसानों में खुशी की लहर
लंबे समय से इस मांग को लेकर आवाज उठ रही थी, जो अब पूरी हो गई है। नए केंद्र के शुरू होते ही क्षेत्र में खुशी का माहौल है। किसानों ने इसे बड़ी राहत बताते हुए सरकार का आभार जताया है।
👉 अतिथियों ने दी बधाई
कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने किसानों को बधाई देते हुए कहा कि यह कदम किसानों की सुविधा और समय बचाने की दिशा में बड़ा बदलाव साबित होगा।
अब दालसागर बना किसानों का नया सहारा, धान खरीदी होगी आसान और तेज!






0 Comments