Ticker

6/recent/ticker-posts

RAJNANDGAON: वाहनों के पाट्स एवं कल पुरजे से भरे सामानों को अवैध रूप से ले जाने वाले ट्रक चालक के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया।

 थाना - लालबाग  जिला - राजनांदगांव

थाना लालबाग पुलिस की कार्यवाही । 

 वाहनों के पाट्स एवं कल पुरजे से भरे सामानों को अवैध रूप से ले जाने वाले ट्रक चालक के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया। 

नाम अनावेदक - भागवत धुर्वे पिता मंगलू सिंह धुर्वे उम्र 31 साल निवासी ग्राम खडौदा खुर्द पुलिस चैकी बेजलपुर जिला कबीरधाम छ.ग.।





 पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं  अति0 पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं  नगर पुलिस अधीक्षक  आदित्य कुमार (भापुसे) सत्य प्रकाश तिवारी DSP क्राइम के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक सुरेश कुमार जांगडे के नेतृत्व में थाना क्षेत्र अंतर्गत असमाजिक तत्वों पर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। क्षेत्र में हो रही मोटर साइकिल चोरियों के पता तलाश पर दिनांक 16/11/2026 को जरिये मुखबिर मोबाईल से सुचना प्राप्त हुआ कि ट्रक क्र. सी.जी. 08 बी.जे. 8095 मे कार, ट्रेक्टर,मोटर साइकिल, थे्रसर व कुलर के सामानों को लोड कर चिखली से तुमडीबोड की ओर ले जाने की सुचना पर इंदामारा चौंक के पास जाकर उक्त वाहन को रोककर चेक किया। उक्त वाहन में वाहनों के पार्टस एवं कल पुर्जे भरा मिलने पर चालक केा उक्त सामान के संबंध में वैध दस्तावेज मांग करने पर कोई दस्तावेज नही होना लिखित में मिलने पर आरोपी के विरूद्ध धारा 106 बी.एन.एस.एस. के तहत कार्यवाही कर वास्तविक वाहन मालिक की पतासाजी कर विधि सम्मत कार्यवाही किया जाता है। 

सम्पूर्ण कार्यवाही में निरी. सुरेश कुमार जांगडे, विनय पममार सउनि अश्वनी यदु, प्र.आर. रोहित पडौती, आर.कमल किशोर यादव व साइबर सेल की भुमिका सराहनीय रहा है।

Post a Comment

0 Comments