थाना – डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
गांजा परिवहन करते आरोपी मोहित उर्फ मोंटू मालेकर एवं विधि से संघर्षरत बालक को लिया गया अभिरक्षा में।
आरोपी के कब्जे से कुल 5.610 किलोग्राम गांजा (कीमती लगभग ₹1,00,000/-) एवं मोटरसाइकिल क्रमांक CG 08 BD 5014 (कीमती ₹1,50,000/-) जप्त किया गया। कुल जप्ती ₹2,50,000/-।
आरोपी के विरुद्ध धारा 20(बी) NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
आरोपी मोहित उर्फ मोंटू मालेकर के विरुद्ध पूर्व में 10 प्रकरण दर्ज हैं।
अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।
आरोपी का विवरण –
01-मोहित उर्फ मोंटू मालेकर, पिता राधेलाल मालेकर, उम्र 35 वर्ष, निवासी जेल रोड वार्ड नं. 21, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव।
02-विधि से संघर्षरत बालक, उम्र 16 वर्ष, निवासी ग्राम मेढ़ा, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव।
घटना का विवरण –
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अंकिता शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ केशरी नंदन नायक के मार्गदर्शन में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में थाना प्रभारी डोंगरगढ़ उप पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षु) सुमन जायसवाल एवं निरीक्षक संतोष जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार निगरानी की जा रही थी।
दिनांक 23-04-2026 को मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर जेल रोड चौथान मोड़ के पास घेराबंदी कर आरोपी मोहित उर्फ मोंटू मालेकर एवं विधि से संघर्षरत बालक को मोटरसाइकिल से गांजा परिवहन करते पकड़ा गया।
आरोपियों के कब्जे से 5.610 किलोग्राम गांजा एवं मोटरसाइकिल जप्त कर विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड
मोहित उर्फ मोंटू मालेकर के विरुद्ध निम्न प्रकरण दर्ज हैं –
अपराध क्रमांक 446/2015 – धारा 25 आर्म्स एक्ट, 294, 506 भादवि।
अपराध क्रमांक 276/2016 – धारा 380, 511, 427, 457, 34 भादवि एवं लोक संपत्ति अधिनियम।
अपराध क्रमांक 320/2015 – धारा 294, 323, 506, 34 भादवि।
अपराध क्रमांक 184/2017 – धारा 294, 323, 506 भादवि।
अपराध क्रमांक 158/2018 – धारा 452, 294, 323, 506, 427, 34 भादवि।
अपराध क्रमांक 251/2018 – धारा 394, 397 भादवि।
अपराध क्रमांक 02/2021 – धारा 341, 294, 323, 506, 324, 34 भादवि।
अपराध क्रमांक 816/2022 – धारा 20(बी) NDPS एक्ट।
अपराध क्रमांक 626/2023 – धारा 392 भादवि।
अपराध क्रमांक 454/2024 – धारा 296, 119(1), 351(2), 3(5) बीएनएस।
सराहनीय कार्य –
उक्त कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षु) सुमन जायसवाल, निरीक्षक संतोष जायसवाल, स.उ.नि. धनलाल सिन्हा तथा आरक्षक युगेंद्र देशमुख, अविलेश, महेश कुर्रे, राम खिलावन सिन्हा, मिथलेश पटेल आदि का सराहनीय योगदान रहा।
.jpeg)
0 Comments