थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा चोरी के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही
घर का ताला तोड़कर नकदी रकम चोरी करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार
आरोपियों के विरुद्ध धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत की गई कार्यवाही
गिरफ्तार आरोपी :-
1.जेद अहमद पिता जफर अहमद, उम्र 19 वर्ष, निवासी भगत सिंह चौक वार्ड क्रमांक 18, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
2.पिंकू फरकुंडे पिता किशोर फरकुंडे, उम्र 19 वर्ष, निवासी राम नगर जेल रोड डोंगरगढ़, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
प्रार्थिया कुंती बाई पति स्व. सुरेश बाई उम्र 65 वर्ष निवासी भगत सिंह चौक वार्ड क्रमांक 19 थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव (छ.ग.) द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 22.05.2026 को अपने घर में ताला लगाकर अपने लड़के अनूप बाघ सहपरिवार बाहर गई हुई थी। दिनांक 23.05.2026 को सुबह लगभग 07:00 बजे वापस घर आने पर देखा कि घर के सामने दरवाजे का ताला टूटा हुआ था तथा घर के अंदर रखी आलमारी का लॉकर टूटा मिला अज्ञात चोर द्वारा आलमारी में रखे नगदी रकम 60,000 रुपये चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 294/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ केशरी नंदन नायक से दिशा निर्देश प्राप्त कर प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमन जायसवाल के मार्गदर्शन में टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी की गई। विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर आरोपी –
1.जेद अहमद पिता जफर अहमद
2.पिंकू फरकुंडे पिता किशोर फरकुंडे
को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिनके द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की रकम बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
विशेष योगदान
प्रकरण में प्र.आर. रूपेश देवांगन, आरक्षक किशन चंद्रा, आरक्षक अशोक यादव , आरक्षक लीलाधर मंडलोई, का विशेष सराहनीय भूमिका रही ।

0 Comments