Ticker

6/recent/ticker-posts

GARIYABAND: पुलिस की बड़ी कार्यवाही द्वारा 130 किलो अवैध गांजा उप्र का आरोपी गिरफ्तार

 पुलिस की बड़ी  कार्यवाही द्वारा 130 किलो अवैध गांजा  उप्र का आरोपी गिरफ्तार


*मामला देवभोग थाना का पिकअप वाहन से कर रहा था गांजा का तस्करी 



गरियाबंद --थाना देवभोग पुलिस द्वारा अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट नाका ग्राम खुटगांव के पास एमसीपी चेकिंग की जा रही थी चेकिंग के दौरान आने-जाने वाले वाहनों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी इसी दौरान ओडिशा की ओर से एक संदिग्ध पिकअप वाहन जिसका वाहन क्रमांक UP 64 CT 5613 है आता दिखाई दिया, जिसे रोककर चालक से पूछताछ की गई चालक ने अपना नाम राहुल पाण्डेय पिता चन्द्र भूषण पाण्डेय उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम पारो लौवडीह तह. मोहम्मदाबाद युशुपुर थाना भंवरकोल जिला गाजीपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया। संदेह होने पर गवाहों की उपस्थिति में वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में रखे 06 सफेद रंग की प्लास्टिक बोरियों में मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। कुल जप्त गांजा का वजन लगभग 130 किलो 160 ग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹65,08,000 रुपए है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन कीमती लगभग ₹5,50,000 रुपए भी जप्त किया गया। कुल जप्ती मूल्य लगभग ₹70,58,000 रुपए है। पूछताछ में आरोपी उक्त गांजा को ओडिशा से उत्तरप्रदेश ले जाना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ मिलने पर मौके पर विधिवत कार्यवाही करते हुए गांजा को जप्त कर सीलबंद किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना देवभोग में धारा 20(b)(ii)(C) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।


लगातार तीसरी कार्यवाही गांजा के अवैध कारोबार के सिंडीकेट तोड़ने में पुलिस को  मिल रही बड़ी सफलता




बीते दिनों देवभोग पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में   156 किलो अवैध गांजा जप्त किया था जिसमें एम पी पासिंग की दो वाहन भी जप्त किया गया और मप्र के एक विधी से संघर्षरत बालक सहित चार आरोपी को गिरफ्तार किया था। इस प्रकार मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के सिंडीकेट को पुलिस तोड़ने में युद्ध स्तर पर भीड़ गयी है। गरियाबंद पुलिस ने अवैध कारोबार रोकने नागरिक सहभागिता के लिये भी अपील की है।

Post a Comment

0 Comments